{"_id":"574c8d254f1c1beb4d10964d","slug":"kuposhan-se-mukti","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण मुक्त हुआ गांव सरकथलसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण मुक्त हुआ गांव सरकथलसानी
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Tue, 31 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने गोद लिए गांव सरकथलसानी और मोहड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने गांवों में बच्चों की सेहत का हाल जाना। मेडिकल टीम से कैंप लगवाकर बीमार ग्रामीणों को उपचार दिलाया गया। सीडीओ ने दावा किया कि ग्रामीणों के सहयोग से सरकथलसानी अब कुपोषण मुक्त हो गया है। उन्होंने ग्रामीणों से खुले में शौच से मुक्ति में सहयोग की अपील की।
सीडीओ पहले गांव मौहड़ा ्के आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे। वहां पर ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने लोगों के साथ गांव में स्वच्छता पर विस्तार से चर्चा की। सीडीओ ने कहा कि बीमारियों से दूर रहने के लिए सफाई पर ध्यान दें। ताजा खाना खाएं। बासी खाना खाने से बचें। सरकार की ओर से गांवों को स्वच्छ बनाने को खुले में शौच से मुक्ति का अभियान चलाया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
सीडीपीओ उर्मिल रानी ने बताया कि सीडीओ के निर्देशन में ग्रामीणों के सहयोग से गांव सरकथलसानी कुपोषण से मुक्त हो गया है। उन्होंने सीडीओ के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर कैलाश सिंह व आंगनबाडी विभाग का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा गांव सरकथलसानी में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। यहां पर भी सीडीओ ने खुुले में शौच न करने को संकल्प दिलाया।