{"_id":"619e8617b59c9c21f70ef94f","slug":"krida-bharati-will-make-tricolor-race-for-four-bijnor-news-mrt566221929","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिसंबर को तिरंगा दौड़ कराएगी क्रीड़ा भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिसंबर को तिरंगा दौड़ कराएगी क्रीड़ा भारती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार को तिरंगा दौड़ कराएगी क्रीड़ा भारती
बिजनौर। क्रीड़ा भारती द्वारा स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चार दिसंबर को तिरंगा दौड़ कराने का निर्णय लिया गया।
किसान शूटिंग रेंज में हुई बैठक में क्रीड़ा भारती अध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह योगी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा। क्रीड़ा भारती बिजनौर द्वारा युवाओं व गणमान्य नागरिकों तक स्वतंत्रता का महत्ता व देश प्रेम का संदेश देने के लिए अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के अंतर्गत बिजनौर शहर में तिरंगा दौड़ आयोजित कराएगी। दौड़ नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से सुबह सात बजे शुरू होकर स्टेडियम पर आकर ही खत्म होगी। दौड़ शहर के सभी चौराहों से होकर गुजरेगी। बैठक में जिलामंत्री जैनेंद्र सिंह, अरविंद अहलावत, प्रशांत महर्षि, मयंक मयूर, आकाश चौधरी, गोपाल त्यागी, राजेंद्र सोलंकी, हेमेंद्र सिंह, रवि आदि मौजूद रहे।