फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kranti Devi's family received five lakh rupees as compensation.

Bijnor News: क्रांति देवी के परिजनों को मिला पांच लाख मुआवजा

Wed, 08 Apr 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Kranti Devi's family received five lakh rupees as compensation.
कादराबाद। गांव जामुनवाला में गन्ने की निराई करने गई वृद्धा क्रांति देवी की गुलदार के हमले में हुई मौत में मामले में वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को धीरज बंधाया।
विज्ञापन

गांव हिदायतपुर निवासी महिला क्रांति देवी की मौत के 12 दिन बाद भी वन विभाग कर्मी गुलदार को पकड़ नहीं पाए। पीड़ित परिवार ने अधिकारियों को डीएम के नाम सौंपे मांग पत्र में 20 लाख रुपये के मुआवजे व एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग की थी। करीब एक सप्ताह बाद पीड़ित परिवार को पांच लाख की राशि मुआवजे स्वरूप खाते में भेजी गई है लेकिन परिजन मुआवजे से संतुष्ट नहीं हैं। रंजीत सिंह ने बताया कि मुआवजा पर्याप्त नहीं है। वह अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपकर एक सदस्य को नौकरी व मुआवजा बढ़ाने की मांग करेगा। वहीं, रेंजर प्रदीप शर्मा का कहना है कि प्रावधान के अनुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed