फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kovid Health Care Center opened in private school

निजी स्कूल में खोला कोविड हेल्थ केयर सेंटर

Sun, 09 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Kovid Health Care Center opened in private school
निजी स्कूल में खोला कोविड हेल्थ केयर सेंटर
विज्ञापन

धामपुर। रयान फाउंडेशन द्वारा धामपुर में नगीना मार्ग पर बाग रामलीला के पीछे एक निजी स्कूल के भवन में खोले गए डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर एंड टम्परेरी ऑक्सीजन बेड हॉस्पिटल का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद धामपुर के चेयरमैन राजू गुप्ता व भाजपा नगराध्यक्ष राघव शरण गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इसके बाद दोनों अतिथियों ने हॉस्पिटल का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना। इस मौके पर चेयरमैन राजू गुप्ता ने कहा कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जहां उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है, वहीं आज धामपुर में खोले गए इस हॉस्पिटल की वजह से कोरोना संक्रमित मरीजों को बहुत लाभ होगा। उन्होंने रयान फाउंडेशन को भविष्य में हर संभव सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष राघव शरण गोयल ने कहा कि आज जो रयान फाउंडेशन द्वारा कोविड की रोकथाम को लेकर जो अस्पताल शुरू किया गया है। वह धामपुर के इतिहास में एक एतिहासिक कदम है। उन्होंने इसके लिए रयान फाउंडेशन के कमाल अहमद, नाजिम अहमद, भूपेंद्र शर्मा सोनू की प्रशंसा की और भविष्य में सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ओपी सिंह, नसीम अहमद ठेकेदार, राशिद अहमद, प्रभात चौधरी, दानिश अलवी, कमरूद्दीन सिद्दीकि, अब्दुल कदीर, सुहैल डिजाइनर, जावेद शम्सी, जावेद सईद, आसिफ अहमद, सचिन सिधवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed