{"_id":"5f610c818ebc3e6dfb4170e3","slug":"kovid-19l-2-wing-built-for-old-women-s-hospital-bijnor-news-mrt5015195192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने महिला अस्पताल को बनाया कोविड-19 एल-2 विंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने महिला अस्पताल को बनाया कोविड-19 एल-2 विंग
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित पुराने महिला अस्पताल के भवन में कोविड-19 एल-2 फैसिलिटी 98 बैड का हॉस्पिटल तैयार हो गया है। सीएमएस के अनुसार इसमें विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। वेंटिलेटर एवं अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कर ली गई हैं।
लेवल-2 श्रेणी के कोविड-19 रोगियों के भर्ती करने के लिए शासन के निर्देश पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्थित पुराने महिला चिकित्सालय के भवन को एल-टू हॉस्पिटल में तब्दील कर दिया गया है। इसमें आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिये गए हैं। सीएमएस ज्ञानचंद के अनुसार फिलहाल यहां करीब 98 बेड की व्यवस्था है। इस अस्पताल में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों की ड्यूटी भी तय कर दी गई हैं। वरिष्ठ परामर्शदाता नेत्र सर्जन डॉ. सुशील कुमार को प्रभारी एल-2 फैसिलिटी बनाया गया है। इसमें स्टाफ की ड्यूटी, उपस्थिति, रिपोर्टिंग एवं व्यवस्थाओं का उत्तरदायित्व इनका रहेगा। डेंटल सर्जन डॉ. ओपी सिंह एल-2 फैसिलिटी सहप्रभारी रहेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी विजय कुमार यादव के स्तर से वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. देवीदास को सहायक प्रभारी बनाया गया है।
डा. संजय कुमार शंकर वरिष्ठ परामर्शदाता पैथोलॉजिस्ट कोविड लैब, स्टाफ ड्यूटी एलटी आदि व सैंपलिंग का दायित्व देखेंगे। डॉ. पंकज कुमार एनेस्थेटिस्ट प्रभारी आईसीयू व आईसीयू के समस्य कार्य के लिए ये ही उत्तरदायी रहेंगे। इसके अलावा वहां पर हॉस्पिटल मैनेजर, उपचारिका, डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि की भी तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव एवं जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि एल-2 फैसिलिटी अस्पताल में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सहित अन्य सभी आपात व्यवस्थाएं क्रियाशील रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका किसी भी समय प्रयोग किया जा सके।