फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   kohre ke karan janjeevan prabhavit

कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित

Sun, 11 Dec 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
kohre ke karan janjeevan prabhavit
शहर में कड़ाके की ठंड के साथ छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में कोहरे के कारण जन-जीवन बेहाल हो गया है। घना कोहरा छाया रहने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है, साथ में रेल संचालन भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। 
विज्ञापन


दिसंबर प्रारंभ होते ही मौसम में भीषण बदलाव सामने आया है। दिन-प्रतिदिन घना कोहरा छा रहा है। शनिवार को सुबह कोहरे के कारण सड़कों पर अंधेरा बना रहा। कोहरे के चलते सडकों पर ऐसे हालात थे जैसे रिम-झिम बारिश हो रही हो। कोहरे के चलते सड़के भीग गई। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी मुश्किलें बढ़ गई है। शनिवार को सड़क पर 100 मीटर की दूरी पर भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


ये हालात दिन में 11 बजे तक बने रहे। सूरज के न निकलने से मौसम में गलन बढ़ गई है। ठंड का प्रकोप बढ़ते ही लोग घरों में कैद हो गए हैं। कोहरे से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थमी रही। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन भी खाली दिखाई दिए। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत मिली। शाम ढलते ही ठंड फिर से रौद्र रूप में आ गई। धुंध छाने के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई। ठंड का आम आदमी पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। ठंड के चलते बाजारों की रौनक भी फीकी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed