फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   kishan inter college win kabaddi match

किसान इंटर कालेज ने जीता कबड्डी मैच

Thu, 27 Aug 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 27 Aug 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
kishan inter college win kabaddi match
बिजनौर। जिला स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को कबड्डी में किसान इंटर कॉलेज मंडावली और हॉकी में जीजीआईसी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन



नेहरू स्टेडियम में किसान इंटर कॉलेज मंडावली की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीति त्यागी की देखरेख में बालिकाओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई। कबड्डी का फाइनल मैच किसान इंटर कॉलेज मंडावली और केपीएस इंटर कॉलेज के बीच हुआ।

इसमें किसान इंटर कॉलेज की टीम ने मैच को 11-4 से जीत कर प्रतियोगिता अपने नाम की। दूसरी ओर हॉकी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जीजीआईसी ने केपीएस को 2-1 से हरा कर प्रतियोगिता जीत ली। जबकि बालिका हाकी के जूनियर वर्ग में केपीएस ने जीजीआईसी को 2-1 से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


विजयी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता कराने में व्यायाम शिक्षक इंद्रमणि सिंह, निधि चौधरी, शबनम जैदी, बलजीत सिंह आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सुनीति त्यागी ने छात्रों के खेल प्रदर्शन की सराहना की ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरजेपी ने जीती मंडलीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता
बिजनौर। आरजेपी इंटर कॉलेज के छात्रों ने मंडलीय सब जूनियर वर्ग की नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे ने विजेता टीम को सम्मानित किया।


प्रधानाचार्य आरके त्यागी ने बताया रामपुर में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता का फाइनल 24 अगस्त को आरजेपी इंटर कॉलेज और मुरादाबाद के बीच खेला गया। फाइनल में आरजेपी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर 3-1 गोल से मुकाबला जीता।


टीम में मिलिंद राज, प्रिंस सौढ़ी, अदनान, फरमान ने शानदार प्रदर्शन किया। डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। टीम का नेतृत्व खेल शिक्षक घनश्याम सिंह और चंद्रहास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed