फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   kisanon ke liye RLD ka pardarshan

किसानों के हक के लिए रालोद का प्रदर्शन, रोष

Wed, 14 Dec 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
kisanon ke liye RLD ka pardarshan
बिजनौर कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर। रालोद कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में  राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया। इसमें किसानों की लंबित मांगे पूरा करने का दबाव डाला गया।
विज्ञापन


रालोद के मुखिया चौधरी अजित सिंह के आह्वान पर जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रदेश महासचिव राहुल सिंह, पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष मुंशी रामपाल, मुनीदेव शर्मा और पूर्व विधायक सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। इसके बाद किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठ गए। कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सदर को सौंपे ज्ञापन में गेहूं के आयात शुल्क को 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य करने को गलत बताया और कहा कि इससे किसानों की फसल और आय पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा लोहे पर दस प्रतिशत शुल्क बढ़ाने पर रोष जताया गया। 
रालोद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को दोहराया कि देश में काले धन की वसूली से किसानों का कर्ज माफ किया जाए। इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। इसे कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा। धरने में चौधरी ब्रजवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरपाल सिंह, प्रवीण देशवाल, राजपाल सिंह, कुलवीर सिंह, सरदार बुद्ध सिंह, अनुज चौधरी, राजीव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed