फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kisan Mahapanchayat: Four thousand leader of BKU will be reached in Mahapanchayat

बनेगा नया इतिहास: महापंचायत में बिजनौर से पहुंचेंगे चार हजार भाकियू कार्यकर्ता, सुबह आठ बजे से कूच करेंगे किसान

Sat, 04 Sep 2021 11:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Sep 2021 11:39 PM IST
सार

बिजनौर से भाकियू के चार हजार कार्यकर्ता महापंचायत में पहुंचेंगे। संगठन नेताओं का दावा है कि बिजनौर जिले से आज तक किसी आंदोलन में इतनी भीड़ नहीं गई होगी, जितनी कल जाएगी।

विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat: Four thousand leader of BKU will be reached in Mahapanchayat
बिजनौर में बैठक करते किसान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए भाकियू हर गांव से किसान महापंचायत में पहुंचने का दावा कर रही है। संगठन नेताओं का दावा है कि बिजनौर जिले से आज तक किसी आंदोलन में इतनी भीड़ नहीं गई होगी, जितनी कल जाएगी। वहीं जिले से भाकियू के चार हजार कार्यकर्ता महापंचायत में शामिल होंगे।

विज्ञापन


महापंचायत में जिले के किसानों की ओर से भंडारा भी चलेगा और किसानों को जलेबी भी खिलाई जाएंगी। जिले से 18 क्विंटल चावल, 18 क्विंटल आटा, दाल, चीनी आदि ले जाई गई है। किसान सुबह आठ बजे से ही मुजफ्फरनगर कूच करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


महापंचायत से एक दिन पहले शनिवार को भी महापंचायत में किसानों को ले जाने के लिए भाकियू नेताओं ने पूरी ताकत झोंके रखीं। युवा विंग के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कई गांवों में किसानों के साथ बैठक की। शनिवार को मौसम को देखते हुए वॉलंटियर्स को सवेरे ही मुजफ्फरनगर भेज दिया गया। ये युवा वहां पर व्यवस्था देखने में तैनात किए गए हैं। शुक्रवार शाम को भी काफी कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर पहुंच गए। युवा वर्ग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह मुजफ्फरनगर में ही हैं। वे वहां से फोन करके पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं। जिले के किसानों की ओर से महापंचायत में भंडारे भी चलाए जाएंगे। जलेबी के अलावा बाकी खाने पीने की भी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए भारी संख्या में अनाज ले जाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि किसान सुबह आठ बजे से ही मुजफ्फरनगर कूच करना शुरू कर देंगे। ज्यादातर किसान बैराज रोड से ही जाएंगे। जाम न लगे इसलिए किसानों को एक साथ नहीं ले जाया जाएगा। किसान अपने वाहनों से सीधे महापंचायत स्थल पर ही पहुंचेंगे। अगर प्रशासन ने किसानों को रोकने की कोशिश की तो पहले प्रशासन से ही निपटा जाएगा।

महापंचायत में चार हजार भाकियू कार्यकर्ता पहुंचेंगे

भाकियू के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना है कि महापंचायत में क्षेत्र के चारों ब्लाकों से चार हजार से ज्यादा किसान कूच करेंगे। उनका काफिला रविवार को सवेरे सात कार्यकर्ताओं के जत्थे के साथ रवाना होगा।

तहसील अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से ज्यादा जा रहे हैं। फिर भी हर ब्लॉक से 10-10 से ज्यादा बसें जाएंगी। अफजलगढ़ और स्योहारा ब्लॉक से अधिकांश किसान और कार्यकर्ता शनिवार को देर शाम अपने वाहनों से कूच कर गए है। धामपुर ब्लॉक से भी 15 सौ से ज्यादा किसानों के पहुंचने की सूचना है। उधर, स्योहारा में शनिवार को मुजफ्फरनगर महापंचायत में पांच सितंबर की तैयारी को पूरी करने को ग्राम मंडोरी, ग्राम ढोड़ी में बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों से कहा कि वे सवेरे सात बजे बसों व निजी गाड़ियों से कूच करेंगे। 

इस दौरान किसानों ने कहा कि कृषि कानूनों को निरस्त कर ही दम लिया जाएगा। इस अवसर पर मारूफ, ओमवीर सिंह, देवेंद्र सिंह कार वाले, आलोक कुमार, विनीत चौहान, भोले, सुशील चौहान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed