{"_id":"56f82ed64f1c1b0933f1556c","slug":"killed-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
शेरकोट-कंदला शाहकोट मार्ग पर पलटा ट्रैक्टर-ट्रिपलर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट/अफजलगढ़ में शेरकोट-कंदला शाहकोट मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रिपलर अनियंत्रित होकर खाई में पलटने से उसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, अफजलगढ़ में हाईवे पर कर्णवाल क्रेशर के निकट हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
गांव कंदला शाहकोट के शीशराम ने बताया की शनिवार की रात उनका पुत्र मुकेश (22) वर्ष अपने छोटे भाई पवन (18) वर्ष के साथ ट्रैक्टर ट्र्पिलर से द्वारिकेश शुगर मिल से गन्ना डालकर घर लौट रहा था। क्षतिग्रस्त शेरकोट-कंदला शाहकोट मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रिपलर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। चालक मुकेश की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई।
घायल हालत में पवन ने घटना की सूचना मोबाइल से परिजनों को दी। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुकेश को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में पवन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुकेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक के पिता ने बताया कि मुकेश की शादी दो वर्ष पहले ही हुई थी। उधर, राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसीलदार डॉ. जगन्नाथ सिंह के मुताबिक मृतक के परिवार को किसान बीमा योजना के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव सुआवाला निवासी आकाश (18) वर्ष पुत्र महिपाल बाइक से अफजलगढ़ से अपने गांव लौट रहा था। कर्णवाल क्रेशर से थोड़ा आगे किसी वाहन की चपेट में वह आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।