{"_id":"67a50536b8b7c2e1120af5d7","slug":"kidnapped-bank-manager-and-demanded-ransom-of-rs-30-lakh-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-142425-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बैंक प्रबंधक का अपहरण कर मांगी 30 लाख की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बैंक प्रबंधक का अपहरण कर मांगी 30 लाख की फिरौती
विज्ञापन
पीड़ित बैंक प्रबंधक
- फोटो : सुबह नौ बजे विद्यालय के बाहर बस का इंतजार करते प्रतिभागी।
मुजफ्फरनगर के संभलहेड़ा स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में तैनात है प्रबंधक
- पड़ोसी युवक और उसके साथियों पर आरोप, रकम देने के आश्वासन पर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावर(बिजनौर)। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक की गाड़ी में तीन युवकों ने पहले लिफ्ट ली और फिर तमंचे के बल पर बंधक बनाते हुए अपहरण कर लिया। आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने 30 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी।
ज्ञान बिहार निवासी सुमित कुमार पुत्र जगवीर ने बृहस्पतिवार की शाम मंडावर थाने में तहरीर सौंपी। बताया कि वह मुजफ्फरनगर के संभलहेड़ा स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बैंक ड्यूटी जाने के लिए बुधवार की सुबह 11 बजे अपनी गाड़ी से घर से निकला था।
कुछ दूर जाने पर उन्हें उनका पड़ोसी युवक अपने दो साथियों के साथ मिला। उसने गाड़ी में लिफ्ट ली। परिचित होने की वजह से तीनों को गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद तीनों ने तमंचा और पिस्टल दिखाकर उन्हें बंधक बना लिया। उसे मंडावर क्षेत्र के जंगल में ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि जंगल में ले जाकर मारपीट की गई और 30 लख रुपये की डिमांड रखी। जान बचाने के लिए बैंक प्रबंधक ने तीस लाख रुपये देने की बात कही। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसे बंधन मुक्त कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी।
घटना पूरी तरह संदिग्ध है। बैंक प्रबंधक ने जिस पर आरोप लगाया है, वह युवक के घर के सामने रहने वाला ही है। मामला मारपीट और लेनदेन का प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच की जा रही है। - संग्राम सिंह, सीओ सिटी