{"_id":"69ee5ca7aa263cecc8020056","slug":"khirnis-land-was-confiscated-due-to-fear-of-dispute-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-178087-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: झगड़ा-फसाद की आशंका पर खिरनी की जमीन को किया गया कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: झगड़ा-फसाद की आशंका पर खिरनी की जमीन को किया गया कुर्क
विज्ञापन
बिजनौर। भाकियू अराजनैतिक ने खिरनी की विवादित जमीन पर खड़े गन्ने को काटने का ऐलान किया तो प्रशासन भी हरकत में आ गया। झगड़ा फसाद होने की आशंका पर तहसील प्रशासन ने जमीन को कुर्क कर दिया है। तहसीलदार को इस जमीन का रिसीवर बनाया गया है।
एडीएम सदर रितू चौधरी ने बताया कि खिरनी गांव की 12 बीघा जमीन को कुर्क किया गया है। इस मामले में सुधीर कुमार की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके संबंध में नजीबाबाद तहसील प्रशासन ने भी अपनी जांच रिपोर्ट प्रेषित की। बताया गया कि इस जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल को लेकर कोर्ट में भी वाद विचाराधीन है। वाद के निस्तारण के बाद ही अग्रिम आदेश पारित किया जाएगा।
बता दें कि उक्त जमीन पर विरासत दर्ज होने के बाद भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष समरपाल की बेटी संगीता ने बैनामा करा लिया था। उधर गांव खिरनी के किसान सुधीर जमीन पर अपना हक जताते हैं। सुधीर कुमार के पक्ष में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने भी अधिकारियों से कई बार मुलाकात की जबकि संगीता के पक्ष में भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह कूद गए थे। इसी मसले को लेकर पिछले दिनों चंदक में दिगंबर सिंह ने पंचायत की थी, जिसमें पूर्व सांसद पर जमकर हमला बोला गया था। उधर उक्त जमीन पर खड़े गन्ने को काटने का ऐलान करने वाले भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही अपने समर्थकों के संग रविवार को तहसील मेें पहुंचे थे।