फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Khalid brothers will not be able to go out of the country, lookout notice issued

Bijnor News: देश से बाहर नहीं जा पाएंगे खालिद बंधु, लुकआउट नोटिस जारी

Wed, 06 Aug 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 06 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Khalid brothers will not be able to go out of the country, lookout notice issued
बिजनौर में खालिद और आदिल को जेल ले जाती पुलिस। स्रोत वीडियो ग्रैब - फोटो : संवाद
बिजनौर। खालिद बंधुओं के दुबई जाने की चर्चाओं के बीच बिजनौर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस की ओर से पासपोर्ट कार्यालय बरेली को पत्र भेजकर लुक आउट नोटिस जारी कराने की बात कही गई है। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि लुकआउट नोटिस के लिए पासपोर्ट कार्यालय पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

n तालिब और आबिद को मिली जमानत : दो दिन पहले तालिब और आबिद को एसडीएम कोर्ट ने जेल भेज दिया था। हालांकि इन पर धमकी देने और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज था, लेकिन पुलिस ने इनका शांतिभंग में चालान किया। उधर एसडीएम कोर्ट ने सोमवार को दोनों भाइयों को जमानत दे दी।
विज्ञापन

खालिद बंधुओं के दो रिवॉल्वर और एक रायफल का लाइसेंस हुआ निलंबित : बिजनौर में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी पर हमले के बाद से घिरे खालिद बंधुओं की मुश्किलें बढ़ती जा रह है। इनके तीन और शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। अब तक चार लाइसेंस निलंबित करते हुए असलहा को शहर कोतवाली में जमा करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट बनाकर प्रशासन के पास भेजी थी, इसमें कार्रवाई करते हुए डीएम ने खालिद की रायफल तथा तालिब और आबिद के रिवॉल्वर का लाइसेंस निलंबित कर दिया। निलंबन का आदेश मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस ने दो रिवॉल्वर और एक रायफल को थाने में जमा कराया। बता दें कि हाल ही में एक और शस्त्र लाइसेंस निलंबित हुआ था। माना जा रहा है कि अभी लाइसेंस निलंबित हुए हैं, जिन्हें निरस्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने लाइसेंस निलंबन और असलहा जमा कराने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed