{"_id":"56f98a1b4f1c1b1b73f00809","slug":"keep-an-eye-on-the-money-each-legislator-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-एक पैसे पर विधायक नजर रखें : शिवपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-एक पैसे पर विधायक नजर रखें : शिवपाल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the money each legislator : Shivpal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विकास कार्यों पर खर्च होने वाली धनराशि पर जनप्रतिनिधि पैनी नजर रखें। विकास कार्यों में लापरवाही या गड़बड़ी करने वाले अधिकारी या ठेकेदारों की शिकायत उनसे करें। वे जांच कराकर मामले में कार्रवाई जरूर करेंगे। सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में बहुत काम किया है और आगे भी बहुत काम करना है। उन्होंने जिले में करीब 190 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
सोमवार को इंदिरा बाल भवन में आयोजित जनसभा में शिवपाल यादव ने कहा कि दो साल पहले जब वे जिले में आए थे तो सड़कों की हालत खराब थी। हर जगह गड्ढे थे। हालांकि अब जिले में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। उन्होंने पूर्वी गंग नहर के लिए हरिद्वार से दो हजार क्यूसेक पानी बढ़वाया है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पानी की कमी नहीं होगी। बिजनौर की नहरों और बैराज की सिल्ट सफाई कराकर क्षमता बढ़ाई जाएगी। सरकार हर किसान के खेत में पानी पहुंचाने का प्रयास कर रही है। जिले में बाढ़ की समस्या भयावह है। इससे निपटने के इंतजाम अभी से किए जाएंगे। सरकार ने जनता के लिए समाजवादी पेंशन योजना, दुर्घटना बीमा योजना, मजदूरों को मध्याह्न भोजन, मुफ्त साइकिल व 500 रुपये मासिक पेंशन आदि योजनाओं की शुरूआत की है।
उन्होंने सड़कों और पुलों के 127 करोड़ की कार्य योजनाओं का लोकार्पण और 52.84 करोड़ की कार्य योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही बिजनौर व नगीना तहसील के लिए भी करीब दस करोड़ की कार्ययोजना की घोषणा की। डीएम वीके आनंद ने विकास परियोजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने शौर्य पैथोलॉजी की शुरूआत को जिले के लिए उपलब्धि बताया। जनसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल यादव व संचालन जिला महासचिव महमूद कुरैशी ने की। इस दौरान स्वतंत्र प्रभार मंत्री मूलचंद चौहान, विधायक रुचिवीरा, विधायक मनोज पारस, जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा, नजीबाबाद से प्रत्याशी अबरार आलम, नहटौर से प्रत्याशी मुन्नालाल प्रेमी, चांदपुर प्रत्याशी शेरबाज पठान, बढ़ापुर प्रत्याशी शेख सुलेमान, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन अमित चौहान, नगीना चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन , जमील अहमद अंसारी, प्रवक्ता अहमद खिजर आदि मौजूद रहे। समारोह में पूर्व सांसद यशवीर सिंह नजर नहीं आए। संबंधित खबरें पेज 10 पर