फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Keep an eye on the entry of outside animals into Bijnor border - DM

डीएम ने मोहनपुर गोशाला का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Wed, 31 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the entry of outside animals into Bijnor border - DM
मंडावली के गांव मोहनपुर में गोशाला का निरीक्षण करते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : NAZIBABAD
मंडावली/भागूवाला। डीएम ने मोहनपुर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया और लंपी स्किन रोग की रोकथाम को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उत्तरांखड से बिजनौर की सीमा में आवारा पशुओं की आवागमन पर पूर्णत: रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ पूर्ण बोरा, लंपी स्किन रोग के जिला नोडल अधिकारी कुणाल तिलकू, जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह बालियान ने गांव फरजपुर मोहनपुर की गोशाला का निरीक्षण किया। डीएम उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को गांव की नालियों और तालाबों के आस पास मच्छरों की पैदावार रोकने के लिए फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह बालियान ने कहा कि पशु पालक लंपी स्किन रोग से घबराए नहीं, समय पर पशु का उपचार कराएं। समय पर उपचार से पशुओं में 15 से 20 दिन के भीतर यह बीमारी खत्म हो जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम विजय वर्धन सिंह तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, एडीओ पंचायत राकेश कुमार, मंडावली थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़, डॉ. सचिन कुमार, ग्राम सचिव दीपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

400 पशुओं का हुआ टीकाकरण
भागूवाला। पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. कर्मवीर सिंह ने बताया कि चिकित्सालय को गोट पॉक्स के एक हजार टीके उपलब्ध हुए है। गांव फरजपुर, मोहनपुर, हसनपुर में 500 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि रोग से पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण पहले उन गांवों में किया जा रहा है जहां एक भी पशु बीमारी से पीड़ित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed