फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Keep a close watch on very sensitive polling stations

अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रखें पैनी निगाह

Sun, 04 Apr 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Keep a close watch on very sensitive polling stations
नजीबाबाद के गांव तिसोतरा में अतिसंवेदन शील मतदान केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम व सीओ। - फोटो : NAZIBABAD
अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रखें पैनी निगाह
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम और सीओ ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संवेदन और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। नांगलसोती और मंडावली थानाध्यक्षों को ऐसे मतदान केंद्रों से जुडे़ चुनाव क्षेत्रों में पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने नांगलसोती के अतिसंवेदनशीलऔर संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष संजय पांचाल की उपस्थिति में एसडीएम ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्रीय पुलिस को निर्देश दिए। एसडीएम और सीओ ने प्राथमिक विद्यालय तिसोतरा, सबलपुर बीतरा, दहीरपुर, मंडावली क्षेत्र के जटपुरा खास सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मंडावली और नांगलसोती पुलिस को मुचलका पाबंद कार्रवाई तथा शरारती तत्वों पर सख्त निगाह रखने के निर्देश दिए। मंडावली में निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी हिमांशु चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस को दिए निर्देश
नजीबाबाद। सीओ ने शराब माफिया पर कड़ी निगाह रखने, छोटे-छोटे विवादों को भी गंभीरता से लेने, पंचायत चुनाव में डरा धमकाकर या प्रलोभन देकर मत के लिए दबाव बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed