फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Keep a close eye on Kanwar Yatra routes, remove obstacles: ASP

कांवड़ यात्रा मार्गाें पर रखें पैनी नजर, बाधाएं करें दूर : एएसपी

Fri, 01 Mar 2024 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Keep a close eye on Kanwar Yatra routes, remove obstacles: ASP
एएसपी सिटी ने कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों की ली बैठक
विज्ञापन


मंडावली/नजीबाबाद। मार्च एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने जनपदों के थानाध्यक्षों को सुरक्षित कांवड़ यात्रा के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे के साथ गश्त को प्रभावी रखने को कहा।
मंडावली थाने में कांवड़ यात्रा के संबंध में एएसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेई ने नजीबाबाद, नगीना, सहित आस-पास के थानों के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों के आवागमन रास्तों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने को कहा। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी निगाह रखने के साथ कांवड़ यात्रा मार्गाें को हर प्रकार से सुरक्षित रखने का कहा। पुलिस के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारियों को भी खस्ताहाल संपर्क मार्ग और पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एएसपी ने 12 फीट से अधिक ऊंचे डीजे पर पैनी निगाह रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन व्यवस्था को भी प्रभावी रखने को कहा। बैठक में एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजेंद्र पुंडीर, मंडावली थाना प्रभारी सुदेश पाल सिंह, नांगल थाना प्रभारी अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्गाें पर गूंजे बम भोले के जयकारे
नजीबाबाद। कांवड़ यात्रा मार्गाें पर बम भोले की गूंज सुनाई देने लगी है। मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के बाद कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मोटा महादेव मंदिर के पुजारी शशिनाथ ने बताया कि शुक्रवार से कांवड़ मेले में शिवभक्तों की संख्या बढ़ी हैं। कांवड़ियों को मंदिर परिसर में हर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed