फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kaushal Satranga scheme will be made skillful

कौशल सतरंग योजना से बनेंगे हुनरमंद

Thu, 22 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kaushal Satranga scheme will be made skillful
कौशल सतरंग योजना से बनेंगे हुनरमंद
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने युवक-युवतियों को हुनरमंद बनाने के लिए कौशल सतरंग योजना शुरू की है। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय योजना के प्रचार-प्रसार के लिए लखनऊ से आई प्रचार वैन को आज कलक्ट्रेट से रवाना करेंगे।

मिशन के जिला प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि योजना में कंप्यूटर, घरेलू बिजली फिटिंग आदि के प्रशिक्षण संचालित हैं। इसमें प्रशिक्षणार्थी को 300 घंटे से 1000 घंटे की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग तीन से पांच माह में पूरी होती है। योजना कक्षा पांच से लेकर स्नातक तक के युवक युवतियों के लिए है। बताया प्रथम चरण में जिले में तीन प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं। योजना में राष्ट्रीय आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिजनौर, जलीलपुर, धामपुर कोतवाली के सात केंद्र पर प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। शासन ने योजना के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वैन जिले में भेजी है। वैन के कलाकार नुक्कड़ नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा लोगों को जागरूक करेंगे। बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शुभारंभ करेंगे। वैन बिजनौर से नजीबाबाद, नगीना व धामपुर होकर मुरादाबाद चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed