{"_id":"603e87708ebc3ecad7079396","slug":"kasturba-gandhi-school-inspected-bijnor-news-mrt5280209197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी स्कूल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी स्कूल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम धर्मनगरी के कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण करते शासन से आए अधिकारियों की टीम के सद?
- फोटो : BIJNOR
कस्तूरबा गांधी स्कूल का किया निरीक्षण
बिजनौर। राज्य शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर शासन से आए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिषद के सहायक उप निदेशक आरसीडी वाजपेयी ने धर्म नगरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से तीन मॉडल के बारे में भी जानकारी ली और मिड-डे-मील का भी स्वाद चखा।
राज्य शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जनपदों में शासन से एक-एक अधिकारी से स्कूलों का औचक निरीक्षण कराया। मंगलवार को जिले में आए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिषद के सहायक उप निदेशक आरसीडी वाजपेयी ने कंपोजिट स्कूल धर्म नगरी पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षक से आधारशिला, शिक्षण संग्रह, ध्यानाकर्षण मॉडल के बारे में जानकारी ली। जूनियर हाई स्कूल धर्म नगरी में उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे। स्कूल की व्यवस्था देखकर सहायक उप शिक्षा निदेशक ने विद्यालय के शिक्षकों की कार्यशैली की सराहना की।
उन्होंने यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, मिड डे मील के बारे में भी जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, मिड डे मील के जिला समन्वयक रासू कुमार, प्रशिक्षण के जिला समन्वयक विवेक बंसल, बालिका के जिला समन्वयक मित्र लाल गौतम, स्टेट रिसोर्स पर्सन दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे। इसके उपरांत उन्होंने धर्मनगरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नूरपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा इस्माइलपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण भी किया।

बिजनौर के ग्राम धर्मनगरी के कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मिड डे मिल खाकर चेक करते शासन स- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन