फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kashirampur Primary Health Center does not open on time

Bijnor News: समय पर नहीं खुलता काशीरामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 10 Mar 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Kashirampur Primary Health Center does not open on time
मंडावली। गांव काशीरामपुर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अक्सर विलंब से खुलने से मरीज परेशान रहते हैं। ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अस्पताल निश्चित समय पर खोलने की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काशीरामपुर खुलने का समय 10 बजे है। प्राथमिक अस्पताल क्षेत्र के कई गांवों दहीरपुर, कोट सराय, काशीरामपुर आदि के मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराता है। क्षेत्रीय ग्रामीणों कल्याण सिंह, सुशील राठी, पुष्पेंद्र सिंह, राजू सिंह सोनू कुमार, आलम सिंह का कहना है अस्पताल आए दिन समय से नहीं खुलता है। प्रायः अस्पताल 10:30 बजे से 11 बजे खुलता है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीज अस्पताल खुलने में विलंब होने पर बिना चिकित्सा सुविधा के वापस हो जाते हैं। ग्रामीणों को आरोप है सोमवार को भी अस्पताल एक घंटा विलंब से खोला गया।
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात डॉ. नवनीत कुमार ने बाइक में पंक्चर होने के कारण अस्पताल विलंब से खुलने की जानकारी दी। उधर पीएचसी नजीबाबाद प्रभारी डॉ. अंकित कुमार ने कहा कि मामले में जानकारी कर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed