फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Karthik bath special train will run today

आज चलेंगी कार्तिक स्नान स्पेशल ट्रेन

Tue, 12 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Karthik bath special train will run today
आज चलेंगी कार्तिक स्नान स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। कार्तिक स्नान मेले को देखते हुए रेलवे ने नजीबाबाद से लक्सर के बीच 12 नवंबर को दो कार्तिक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की व्यवस्था की है। गंगा स्नान मेले के लिए रेलवे नजीबाबाद से लक्सर रेलवे स्टेशन के बीच 12 नवंबर को आज दो कार्तिक मेला स्पेशल ट्रेन संचालन करेेगा। रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के एसएस जयपाल सिंह और सीआईटी गजे सिंह के अनुसार 12 नवंबर को कार्तिक मेला स्पेशल 05437 अप ट्रेन प्रात: 5:15 तक लक्सर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 6:45 बजे लक्सर पहुंचेगी। नजीबाबाद से ही दूसरी कार्तिकी स्पेशल ट्रेन 05439 अप प्रात: 11:30 बजे लक्सर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 12:55 बजे लक्सर पहुंचेगी। कार्तिक मेला स्पेशल ट्रेन 05438 प्रात: 7:30 पर लक्सर से नजीबाबाद के लिए रवाना होगी और प्रात: 8:50 पर नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। दूसरी कार्तिक स्पेशल ट्रेन 05440 अपराह्न 3:15 बजे लक्सर स्टेशन से नजीबाबाद के लिए रवाना होकर सांय 5:05 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। रेलवे द्वारा कार्तिक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने से नजीबाबाद और आसपास के क्षेत्रों से गंगा स्नान जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed