{"_id":"5f29afb18ebc3eabe67b33c6","slug":"karsevaks-honored-distributed-five-lakh-diyas-bijnor-news-mrt49466500","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारसेवकों को किया सम्मानित, पांच लाख दीये बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारसेवकों को किया सम्मानित, पांच लाख दीये बांटे
विज्ञापन

बिजनौर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी व उनकी पत्नी सुचि मौसम चौधरी ने बिजनौर विधानसभा में कैंप लगाकर पांच लाख दीये बांटे। श्रीराम मंदिर के लिए कारसेवा करने वालों को सम्मानित किया।
ऐश्वर्य चौधरी ने शहर के 12 मुख्य चौराहों व गांवों में कैंप लगाकर दीये बंटवाए। भाजपा कार्यकर्ता व हिंदूवादी संगठनों के सदस्य सुबह से ही कैंप पर आकर जुट गए थे। कैंप पर दीये लेने वाली जनता की भीड़ लगी रही। सभी ने विधायक के इस कदम की प्रशंसा की। ऐश्वर्य चौधरी, सुचि मौसम चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कारसेवकों महेशपाल सिंह, मयंक मयूर, विजय खन्ना, सुदामा, सुरेश कुमार, राजीव सोती, दिनेश विश्नोई, अजीत अग्रवाल, संजय शर्मा, नीरज शर्मा, विशंबर सिंह, जयप्रकाश, शीशराम, महेश सिंह को शॉल व केसरिया पटका पहनाकर सम्मानित किया।
सुचि मौसम चौधरी ने बताया कि इस शुभ अवसर पर उनके विधानसभा क्षेत्र में 20 प्रमुख स्थानों पर हाई मास्क लाइटों का उद्घाटन किया जाएगा। ऐश्वर्य चौधरी ने बताया कि हर माह की पहली तारीख को वे बुजुर्गों के लिए अयोध्या की नि:शुल्क बस सेवा शुरू करा रहे हैं। बुजुर्गों को वे रामलला के दर्शन कराएंगे। विष्णुलोक ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषविद पंडित ललित शर्मा ने ऐश्वर्य चौधरी व सुचि मौसम चौधरी को राम दरबार देकर सम्मानित किया और श्रीराम का जयघोष कराया। कार्यकर्ताओं को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, कृष्णपाल आर्य, सीताराम, तेजपाल आर्य, अशोक पोरस, पावेंद्र, रावेंद्र सिंह, आशीष शर्मा, बिंदु सर्राफ, आशीष जोशी, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।