फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanwariya died after falling in a muddy pit

क्रेशर की मैली के गड्ढे में गिरकर कांवड़िये की मौत

Tue, 09 Mar 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya died after falling in a muddy pit
नजीबाबाद में नहाने पहुंचे कांवड़िए की क्रेशर के झारे में तलाश कराते सीओ गजेंद्र पाल सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
मैली के गड्ढे में गिरकर कांवड़िये की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद(बिजनौर)। संभल जनपद के गांव कुदारसी निवासी किशोर कांवड़िये की क्रेशर की मैली (झारे) के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। कांवड़िया क्रेशर के भीतर नहाने गया था।
संभल जनपद के थाना रजपुरा के गांव कुदारसी का 50 सदस्य कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगा जल लेकर वापसी कर रहा था। नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर खांडसारी गंगा गुड़ उद्योग के पास रविवार को विश्राम करने रुक गया। सोमवार को तड़के करीब 3:30 बजे कांवड़िये गन्ना क्रेशर के भीतर स्नान आदि नित्य क्रियाएं करने के बाद गंतव्य के लिए रवाना हुए। कुछ दूर चलने के बाद जत्थे में शामिल 16 वर्षीय आकाश के जत्थे से बिछुड़ने की जानकारी मिली। जत्थे में शामिल देवेंद्र कुुमार, प्रमोद, विकास, नवाब सिंह और गौरी शंकर ने तत्काल नजीबाबाद पहुंचकर क्रेशर में किशोर को तलाशा। क्रेशर में आकाश की चप्पल और कपड़े मिलने पर पुलिस और आकाश के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह, जलालाबाद चौकी प्रभारी राजीव शर्मा ने दोपहर शिव भक्तों के जत्थे की सूचना पर क्रेशर मालिक इंजी. अवनीश अग्रवाल की उपस्थिति में आकाश को तलाशा। क्रेशर से निकलने वाली मैली के गड्ढे से आकाश का शव बरामद किया गया। पुलिस ने आकाश के पिता सुभाष यादव की मौजूदगी में क्रेशर की मैली के गड्ढे से आकाश का शव बरामद कर लिया। अनुमान है कि नहाने क्रेशर पहुंचे आकाश की अचानक रात्रि के अंधेरे में झारे में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।

नजीबाबाद में क्रेशर के झारे में किशोर कांवड़िए की तलाश कराती पुलिस।

नजीबाबाद में क्रेशर के झारे में किशोर कांवड़िए की तलाश कराती पुलिस।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में क्रेशर के झारे से किशोर कांवड़िए का शव निकालती पुलिस।

नजीबाबाद में क्रेशर के झारे से किशोर कांवड़िए का शव निकालती पुलिस।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed