{"_id":"60466c2f8ebc3ed82e4a2d44","slug":"kanwarias-passing-through-the-city-with-shiva-jayakars-nazibabad-news-mrt529013991","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव जयकारों के साथ नगर से गुजर रहे कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव जयकारों के साथ नगर से गुजर रहे कांवड़िये
विज्ञापन

नजीबाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर पवित्र गंगाजल लेकर जलाभिषेक के लिए असंख्य कांवड़िये आशुतोष के जयकारों के साथ गंतव्य के लिए नगर से गुजरें। मोटा महादेव शिव मंदिर, टीला मंदिर, शिव शक्ति सहित अनेक स्थानों पर कांवड़ियों की सेवा शिविर में श्रद्धालुुओं ने शिवभक्तों की सेवा की।
भगवान शिव के प्रति नतमस्तक शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बनता हैं। मोटा महादेव स्वयंभू सिद्धपीठ मंदिर पर असंख्य शिवभक्तों ने शिव जयकारों के साथ पहला जलाभिषेक किया। मोटा महादेव मंदिर सहित नगर के टीला मंदिर शिव शक्ति धाम सहित नगर और आसपास के क्षेत्रों में कांवड़ती सेेवा शिविर आयोजित हुए। रेलवे द्वारा मालगोदाम तिराहा गेट बंद होने से कांवड़ियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग से प्रशासन के रोकने के बावजूद हजारों कांवड़िये रेलवे क्रॉसिंग पार कर जोखिम भरा आवागमन कर रहे हैं। उधर, खुशी चैरिटेबिल ट्रस्ट के डा. राजीव शर्मा, डा. एके शर्मा ने बड़ी संख्या में कांवड़ियों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई।