फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanwar Yatra: Traffic diversion plan not implemented

कांवड़ यात्रा : ट्रैफिक डायवर्जन प्लान नहीं हुआ लागू

Fri, 06 Feb 2026 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Traffic diversion plan not implemented
बिजनौर/नजीबाबाद। कांवड़ यात्रा का लेकर लागू होने वाले ट्रैफिक डायवर्जन प्लान को पुलिस ने फिलहाल होल्ड पर रखा दिया है। हालांकि ट्रैफिक डायवर्जन की पूरी तैयारी कर ली थी। पांच फरवरी को हरिद्वार में कांवडि़यों के नहीं पहुंचने से यह निर्णय लिया गया। अब जैसे ही कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ेगी, वैसे ही डायवर्जन प्लान को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है। करीब आठ फरवरी से कांवड़ यात्रा मार्गों पर कांवड़ियों का आवागमन शुरू होने का अनुमाना लगाया जा रहा है। कांवड़ यात्रा को सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा की समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों की ओर से कांवड़ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी थी।
विज्ञापन

पांच फरवरी से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाना था। प्रमुख तिराहों और चौराहों पर बैरियर पहुंचा दिए गए थे, लेकिन बृहस्पतिवार को कांवड़ियों की आवाजाही नजर नहीं आई। ऐसे में पुलिस ने पड़ोसी जनपदों की पुलिस से बात करने के बाद फिलहाल ट्रैफिक डायवर्जन को होल्ड पर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस पिकेट पर पुलिस कर्मी तैनात रहे, लेकिन मार्ग पर कांवड़िये दिखाई नहीं किए। इसके अलावा प्रमुख तिराहों और चौराहों पर पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर रहे। मंडावली थाना क्षेत्र में कोटावाली बॉर्डर, भागूवाला तिराहा, जटपुरा बोंडा, मोटा महादेव मंदिर, मंडावली ओम नर्सिंग होम तिराहा, पूर्वी गंग नहर चंदक हेड पर पुलिस पिकेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed