फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanwar Marg will be under surveillance of six thousand CCTV cameras

Bijnor News: छह हजार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे कांवड़ मार्ग

Fri, 23 Feb 2024 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Marg will be under surveillance of six thousand CCTV cameras
-कांवड़ मार्ग किनारे मिश्रित आबादी में मकानों की छतों पर भी तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन

- यातायात डायवर्जन के लिए भी तैयार हो रहा खाका



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा इंतजामों का खाका तैयार किया जाने लगा है। इस बार सीसीटीवी की संख्या में भी इजाफा किया जा रहा है। कांवड़ मार्गों पर इस बार करीब छह हजार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। वहीं, यातायात डायवर्ट करने की भी खाका तैयार किया जा रहा है।
कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्वक संपन्न कराने की तैयारियों के क्रम में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एसपी नीरज जादौन बृहस्पतिवार को बैठक कर चुके हैं। शुक्रवार को एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी और एएसपी देहात राम अर्ज ने खाका तैयार करने के लिए पुलिसकर्मियों के संग बैठक कर मंथन किया। पिछले की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए इस बार किए जाने वाले बदलावों पर चर्चा की गई। खासकर इस बार सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। जिला पंचायत की ओर से भी कांवड़ मार्ग पर आईपी कैमरे लगवाए जाएंगे। इसके लिए जिला पंचायत ने निविदाएं आमंत्रित कर ली हैं।
विज्ञापन


मिश्रित आबादी में छतों पर तैनात रहेगी पुलिस
कांवड़ मार्ग में पड़ने वाली मिश्रित आबादी में भी पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी। ऐसी आबादी में कांवड़ मार्ग किनारे मकानों की छतों से पुलिस निगाह रखेगी। दोनों ही पक्षों के धार्मिक स्थलों के पास भी पुलिस को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर में एंटी स्नैक वैनम रखना जरुरी
एसपी नीरज कुमार जादौन ने इस बार स्वास्थ्य विभाग को सुझाव दिया है कि कांवड़ मार्ग में जो स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, उनमें एंटी स्नैक वैनम जरूर रखी जाए। दरअसल, कांवड़िये जंगल के रास्तों से भी गुजरते हैं। इससे सर्पदंश होने की आशंका पर तुरंत ही एंटी स्नैक वैनम लगाई जा सके।

गुलदार प्रभावित रास्तों को लेकर किया जाएगा सतर्क
कांवड़ यात्रा के वक्त ऐसे रास्तों पर कांवड़ियों को सतर्क किया जाएगा, जहां दो चार दिन पहले तक भी गुलदार दिखाई दिया है। रास्तों में गुलदार प्रभावित क्षेत्र में संकेतक बोर्ड लगाए जाने हैं। वन विभाग से ज्यादा से ज्यादा बोर्ड लगाने के लिए कहा गया है।



इस बार सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई जा रही है, सभी कांवड़ मार्ग पर करीब छह हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। गुलदार प्रभावित रास्तों में भी सतर्क करने के लिए संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed