फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanwadias gathered on the highway, chants of Bam Bhole resonated

Bijnor News: हाईवे पर उमड़े कांवड़िये, गूंजे बम भोले के जयकारे

Sun, 20 Jul 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Kanwadias gathered on the highway, chants of Bam Bhole resonated
नजीबाबाद के मोटाआम क्षेत्र से निकलते कांवड़िये। संवाद
बिजनाैर। कांवड़ यात्रा में शनिवार को कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। कांवड़ लेकर बम भोले के जयकारे लगाते हुए शिवभक्त नगर क्षेत्र से निकले।
विज्ञापन

शनिवार को बड़ी संख्या में हरिद्वार से कांवड़ लेकर शिवभक्त नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पंडित शशिनाथ ने बताया कि कांवड़ मेले में लगातार शिवभक्तों की संख्या बढ़ रही है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। जयकारों के साथ कांवड़ और गंगाजल कलश लेकर कांवड़िये लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
जिला रामपुर, बरेली, काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, बुलंदशहर, अमरोहा आदि क्षेत्रों के शिवभक्त परिवार की सुख समृद्धि के लिए कांवड़ लेकर जा रहे हैं। उधर, कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। प्रमुख चौराहों और तिराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

भोले बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे शिवभक्त : धामपुर। शनिवार को धामपुर से गुजरने वाले फोरलेन हाईवे पर बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों की आवाजाही रही। धामपुर और आसपास इलाकों के शिवभक्त अपने दुपहिया व चार पहिया वाहनों से हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हाईवे पर बनाए गए पुलिस सहायता केंद्र व कावड़ मार्गों पर पुलिस को सजगता बरतने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर गूंज रहे बोल बम के जयकारे : अफजलगढ़। हरिद्वार से शिवभक्तों का गंगाजल और कांवड़ लाने का सिलसिला लगातार जारी है। शिवरात्रि नजदीक आते ही कावंड़ियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। शनिवार को बरेली के 21 शिवभक्तों का एक जत्था ठेले पर भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा तथा कलश में गंगाजल लेकर हरेवली मार्ग से होता हुआ अफजलगढ़ पहुंचा। जो 22 को बरेली पहुंचकर शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगें।

नजीबाबाद के मोटाआम क्षेत्र से निकलते कांवड़िये। संवाद

नजीबाबाद के मोटाआम क्षेत्र से निकलते कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed