फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kannada Travel: CCTV cameras to be taken at intersections

कांवड़ यात्रा : चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 23 Feb 2019 12:09 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 23 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kannada Travel: CCTV cameras to be taken at intersections
नजीबाबाद से गुजरते शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की   तैयारी शुरू कर दी है। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। यात्रा के सभी मार्गों की   मरम्मत की जाएगी। अफसरों को इस संबंध में कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के संबंध में बैठक हुई। डीएम सुजीत कुमार और एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के जो भी मार्ग हैं वह सभी ठीक कराए जाएं। नगीना मार्ग, किरतपुर मार्ग, मंडावली-चिड़ियापुर में नहर की पटरी को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान अनेक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, संदिग्धों पर नजर रखने को कहा गया है। आठ फायर हाईडेंट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया कि प्रमुख मंदिरों पर महाशविरात्रि पर्व पर मेडिकल टीम के साथ चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे। भोले के भक्तों को कोई बीमारी होने पर तुरंत उपचार कराया जाएगा। जहां जरूरत होगी वहां रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मार्च से चार मार्च तक कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली सभी मांस की दुकान बंद रहेंगी। प्रत्येक कांवड़ यात्रा मार्ग पर एक मजिस्ट्रेट तैनात होगा। पुलिस संदिग्धों पर नजर रखेगी। यात्रा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। महाशिवरात्रि का पर्व चार मार्च को है। सभी अफसरों को अपने इलाके के प्रमुख मंदिरों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि कहीं पर भी भोले के भक्तों को कोई परेशानी न होने दी जाए। यात्रा मार्गों पर पेड़ों की लटकी टहनियों को साफ कराने और ढीले बिजली के तारों को कसवाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि इनकी वजह से कोई हादसा न हो। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्र, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, जिले के सभी एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।


कांवड़ियों के जत्थे का नगर पहुंचने पर किया स्वागत
नजीबाबाद में महाशिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का हरिद्वार से पैदल कांवड़ लाने का सिलसिला शुरू हो गया। बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़ जत्थे का नगर से गुजरने पर शिवभक्तों ने स्वागत किया। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेने पहुंचने लगे हैं। दूर दराज के शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भरकर पैदल अपने गंतव्य को भोले नाथ के जयकारों के साथ बढ़ने लगे हैं। मोटा महादेव मंदिर में पहला जलाभिषेक कर शिवभक्तों का पहला जत्था रंग बिरंगी कांवड़ के साथ नगर से गुजरा। बम भोले बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़ जत्थे का नगर पहुंचने पर शिवभक्तों ने स्वागत किया। नैनीताल निवासी शिवभक्तों महेंद्र सिंह, मदन सिंह, अर्जुन, हरेंद्र, मनोज, हरपाल, सौराज सिंह का कहना है कि वे आस्था और विश्वास के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ में गंगाजल लेकर निकले हैं। करीब दस दिनों तक कई किलोमीटर की पैदल यात्रा कर वे चार मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर नैनीताल के मुक्टेश्वर मंदिर में शिव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed