फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   kamlesh tiwari murder, Checking in Rapti Ganga Express in Bijnor in search of Accused

कमलेश मर्डर: संदिग्धों की तलाश में ताबड़तोड़ चेकिंग, नजीबाबाद स्टेशन पर रोकी राप्ती गंगा एक्सप्रेस

Sat, 19 Oct 2019 01:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 19 Oct 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder, Checking in Rapti Ganga Express in Bijnor in search of Accused
kamlesh tiwari murder case - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता रहे और वतर्मान में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की शुक्रवार दोपहर दो बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन



पुलिस ने इस मामले में बिजनौर के दो मौलानाओं को भी नामजद किया है, जिनमें शनिवार को एक की गिरफ्तारी की गई है। हत्यारों के ट्रेन में होने की सूचना पर भारी पुलिसबल ने बिजनौर में गोरखपुर से आ रही एक ट्रेन की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल ने गोरखपुर से आई राप्ती गंगा एक्सप्रेस में चेकिंग की। पुलिस के अनुसार कमलेश तिवारी हत्याकांड से जुड़े संदिग्धों के ट्रेन में सवार होने की सूचना मिली थी जिसके बाद तकरीबन सौ पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में तलाशी के लिए रेलवे  स्टेशन भेजा गया।

ट्रेन के नजीबाबाद स्टेशन पर पहुंचते ही सादा वर्दी पहने 100 पुलिसकर्मियों ने ट्रेन की भीतर ताबड़तोड़ चेकिंग की। हालांकि पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा और वह खाली हाथ लौट गई। वहीं ट्रेन को कुछ समय रोके जाने और तलाशी अभियान पूरा होने के बाद रवाना कर दिया गया। 

कमलेश तिवारी हत्याकांड के तार पश्चिम से जुड़े होने पर एक तरफ जहां मौलानाओं के समर्थकों में खलबली मची हुई है। वहीं पुलिस इस बात की भी आशंका जता रही है कि हत्यारे छिपने के लिए भी पश्चिमी यूपी का रुख कर सकते हैं। 

उधर, धामपुर में कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed