{"_id":"615de9d08ebc3e05e91ab4a2","slug":"kalash-yatra-came-out-with-the-chants-of-goddess-nazibabad-news-mrt5595430157","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी के जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी के जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा
विज्ञापन
नजीबाबाद के गायत्री शक्तिपीठ में पितरों का तर्पण करते साधक।
- फोटो : NAZIBABAD
देवी के जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा
नजीबाबाद। नवरात्र के अवसर पर श्री नवदुर्गा महाकाली सेवादल समिति द्वारा कलश यात्रा आयोजित की गई।
श्री नवदुर्गा महाकाली सेवादल समिति की ओर से शिव मंदिर रेलवे स्टेशन से मां दुर्गा के जयकारों के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। सेवादल समिति के संरक्षक पवन अग्रवाल, पन्नालाल अग्रवाल की उपस्थिति में भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, हिमांशु राजपूत, निखिल शर्मा और परविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कलश यात्रा का उद्घाटन किया। कलश धारण किए बालिकाओं और महिलाओं के साथ निकाली गई शोभायात्रा में अखाड़ा और झांकियों का प्रदर्शन किया गया।
शोभायात्रा में राकेश कौशिक, नवीन अग्रवाल, राहुल, अर्चित, अंजना, पूजा, नेहा अग्रवाल, सिम्मी, बबीता, राखी, सोनी आदि उपस्थित रहे। कलश यात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई टीला स्थित मां दुर्गा मंदिर पहुंची। श्रद्धा और आस्था के साथ मंदिर में कलश स्थापित किए गए।
शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर मां दुर्गा के मंदिरों को सजाया गया। मां दुर्गा के विभिन्न रूपों में मंदिरों और घरों पर स्थापित मूर्तियों को नवीन वस्त्र, चोला आदि धारण कराया गया। नवरात्र के अवसर पर बाजारों में मां दुर्गा की मूर्तियों की खरीदारी के साथ व्रत के लिए जमकर खरीदारी की गई।