{"_id":"588e39fc4f1c1b313de80899","slug":"kalagdh-counted-tigers-in-tiger-reserve","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालागढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालागढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में बाघों की गणना शुरू हो गई है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि गणना के लिए वनों में कैमरे लगाए जा चुके हैं। इससे वनों में घूमने वाले बाघों पर पैनी निगाह रखी जाएगी। बाघों की संख्या की गणना भी इन्हीं कैमरों की मदद की जाएगी।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में बाघों की गणना का काम वन विभाग स्वयं करा रहा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के इलाके में 215 बाघ मौजूद होने की उम्मीद है। रविवार से कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में बाघों की गणना के लिए कैमरा लगाए गए हैं। 240 स्थानों को इसके लिए चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर 480 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। इसके लिए वन विभाग की टीमों को निर्देशित किया गया है। कालागढ़ टाइगर रिजर्व व नेशनल पार्क के वनों में लगाए गए कैमरा ट्रैप से जो बाघों के फोटो मिले हैं उनका मिलान कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में मिलने वाले फोटो से किया जाएगा। विश्लेषण के बाद परिणाम सामने आएंगे।