{"_id":"6074920d8ebc3ec4ab1a74d7","slug":"kalagarh-phc-neither-tested-nor-vaccinated-dhampur-news-mrt5342086194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी में न जांच, न टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी में न जांच, न टीकाकरण
विज्ञापन
कालागढ़ पीएचसी में न जांच, न टीकाकरण
कालागढ़ (बिजनौर)। रामगंगा बांध परियोजना पर तैनात अधिकारी व कर्मी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी में प्रशिक्षण के लिए बिना कोविड-19 के टीकाकरण के ही कालागढ़ से बाहर जा रहे हैं। कालागढ़ पीएचसी में टीकाकरण के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई गई है।
बांध परियोजना व जिला मुख्यालय उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में स्थित है। कालागढ़ में उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग की पीएचसी है। जिसमें कोविड-19 से बचाव के लिए टीके भी उपलब्ध नहीं हैं। यहां किसी भी प्रकार की कोविड जांच भी नहीं की जा रही है। पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद का कहना है कि नगर की जनता को स्वस्थ रखने के लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए कालागढ़ की सीमा में ही रहने को कहा गया है। टीकाकरण के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। रामगंगा बांध परियोजना के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी का कहना है कि बिजनौर व पौड़ी के स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को कालागढ़ में टीकाकरण कराने को लिखा गया है।
कालागढ़ में बांध परियोजना पर तैनात 295 में से 232 अधिकारी/कर्मी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं। बांध परियोजना के 79 प्रतिशत कर्मी कालागढ़ से बाहर आ जा रहे हैं। नगर में कोविड-19 से बचाव के लिए पुलिस विभाग ने सख़्ती बढ़ा दी है। सोमवार को मास्क न लगाने पर 13 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं।