फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana: Three women who came to take bath in Yamuna drowned, there was screams, then divers came...

कैराना: यमुना में स्नान करने आई तीन महिलाएं डूबीं, मची चीख-पुकार, फिर देवदूत बनकर आए गोताखोर

Wed, 02 Oct 2024 08:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 02 Oct 2024 08:01 PM IST
सार

बुधवार को पितृ अमावस्या पर स्नान था। सुबह से ही स्नान करने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोग यमुना नदी पर आए हुए थे।

विज्ञापन
Kairana: Three women who came to take bath in Yamuna drowned, there was screams, then divers came...
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पितृ अमावस्या के अवसर पर बुधवार को स्नान के दौरान हरियाणा के पानीपत की तीन महिलाएं यमुना में बह गईं। 
विज्ञापन

 

बुधवार को पितृ अमावस्या पर स्नान था। सुबह से ही स्नान करने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोग यमुना नदी पर आए हुए थे। देर शाम पानीपत निवासी पूजा, सविता निवासी रामलाल चौक एक अन्य महिला के साथ यमुना नदी में स्नान करने लगी। अचानक पूजा गहरे पानी में डूबने लगी। उसका हाथ पकड़कर स्नान कर रही सविता और तीसरी महिला भी गहरे पानी में जाने लगीं। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने ने नदी में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी मुश्किल से तीनों महिलाओं को सकुशल नदी से निकाला जा सका। गोताखोर बिल्लू ने बताया कि तीनों की हालत खतरे से बाहर थी। महिलाओं के जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed