{"_id":"634319b9491fd3023e301b4b","slug":"kacchi-duggar-mud-is-mud-on-the-national-highway-two-buses-stuck-bijnor-news-mrt608882567","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची डगर: नेशनल हाईवे पर कीचड़ ही कीचड़, दो बस फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची डगर: नेशनल हाईवे पर कीचड़ ही कीचड़, दो बस फंसी
विज्ञापन
बारिश से बिजनौर-कोतवाली मार्ग हुआ खस्ताहाल।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर/कोतवाली देहात। यूं तो बिजनौर कोतवाली मार्ग कहने को नेशनल हाईवे है लेकिन डगर पूरी तरह से कच्ची है। अब दो दिनों की बरसात ने इस सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ कर दिया। वाहन के अगले पहिए कहीं तो पिछछले कहीं ओर जा रहे हैं। दिनभर इस सड़क पर बाइक सवार फिसलकर गिरते रहे। जबकि दो बसें कीचड़ में फंस गई और चार बसें खराब हो गई। चलना दूभर हुआ तो लोगों ने अपना रास्ता ही बदल लिया, बाइक और कार सवार गांवों के रास्ते होकर चलने को मजबूर हो गए।
बिजनौर कोतवाली मार्ग पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा है। इसे हाईवे के अनुरूप बतनाया जा रहा है। लेकिन निर्माण धीमा होने की वजह से जगह जगह यह मार्ग कच्चा है। मिट्टी डालकर छोड़ दी गई, जिस पर पत्थर या कंकरीट की सड़क नहीं बनाई। अब बारिश हुई तो सड़क पर कीचड़ फैल गया।
कीचड़ होने के बाद यह सड़क किसी खेत की तरह दिखाई देने लगी, मानों धान की रोपाई के लिए किसी किसान ने खेत तैयार किया हो। शनिवार की देर शाम से ही इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था। रविवार को दिनभर बारिश हुई तो हालात और बद्तर हो गए। सड़क पर वाहनों का आलम ये था कि अगले पहिए कहीं ओर चल रहे थे जबकि वाहनों का पिछला हिस्सा फिसलन की वजह से कहीं ओर को जा रहा था।
विज्ञापन
सिर्फ इतना ही नहीं रोडवेज की दो बसें इस मार्ग में फंस कर रह गई। जिनकी सवारियों को उतरकर दूसरे वाहनों को पकड़ना पड़ा। वहीं इस मार्ग पर पड़ने वाले गांव डेहरी में पानी की निकासी न होने के कारण गांव में सड़कों पर दो-दो फीट पानी खड़ा हो गया है। ग्राम डेहरी के निकट भारी कीचड़ से दलदल जैसे हालात हो गए और रास्ते की हालत इतनी खराब हो गई कि लोगों को कोतवाली देहात जाने के लिए 10 किलोमीटर का चक्कर काट कर जाना पड़ा। विनायक कॉलेज से लेकर ग्राम मनीरामपुर तक सड़क पर भारी कीचड़ हो गया। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण के लिए सड़क पर मिट्टी डाल दी गई है लेकिन सड़क नहीं बनाई गई। पिछले दो महीने से सड़क पर यही हालात है।
लोगों ने बदल लिया रास्ता
कोतवाली देहात जाने के लिए लोग पैरूवाला ककराला मार्ग से चंदूपुरा नहर मार्ग से होकर कोतवाली देहात पहुंचे। मार्ग पर कई बाइक सवार फिसल कर गिर गए। सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डाल दी गई है। जिस कारण गांव की पानी की निकासी का एकमात्र साधन बड़ा नाला बंद हो गया है। इससे पूरे गांव की सड़कों पर दो-दो फीट पानी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बारिश में उनके घरों में पानी भर रहा है।
यह बोले लोग
ग्राम नूरअलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी के ग्राम प्रधान नसीम अहमद ने बताया कि गांव की निकासी के लिए एक बड़ा नाला है जो सड़क पर मिट्टी पड़ने के कारण बंद हो गया है।ग्राम प्रधान द्वारा पूर्व में कई बार सफाई कराकर नाला सुचारु कराया गया लेकिन बारिश ने हालात खराब कर दिए।
ग्रामीण बंटी कुमार ने बताया कि गांव में पानी निकासी न होने के कारण बारिश का पानी घरों में भरने की नौबत आ गई है। शीघ्र सड़क निर्माण होना चाहिए।
डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम डेहरी में सड़क पर मिट्टी डाल दी गई है। लगभग दो महीने से सड़क यथास्थिति में है। जरा सी बारिश पड़ने पर दलदल हो जाती है। दुपहिया वाहनों का निकलना दूभर है। कई बार चौपहिया वाहन भी फंस जाते हैं।
ग्रामीण छत्रपाल सिंह का कहना है कि नाले का पानी खेतों में पहुंच जाता था नाला बंद होने से गांव में जलभराव की स्थिति है और सड़क पर कीचड़ और दलदल है।
ग्रामीण विनीत सैनी का कहना है कि ग्राम डेहरी के निवासी नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। सड़क निर्माण में देरी हो रही है। अति शीघ्र सड़क निर्माण कराया जाए और नाला सुचारु कराया जाए।