फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jyoti, Tanu first in girls race

Bijnor News: बालिका दौड़ में ज्योति, तनु प्रथम

Thu, 21 Sep 2023 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jyoti, Tanu first in girls race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्दौर। सीडी इंटर कॉलेज मैदान में चल रही चार दिवसीय मध्य क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। चैंपियनशिप में बालिकाओं का दबदबा कायम रहा। प्रधानाचार्य मेजर रमाशंकर ने विजेताओं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
बृहस्पतिवार को सीडी इंटर कॉलेज में मध्य क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन जूनियर वर्ग की 3000 मीटर बालिका दौड़ में ज्योति, वंशिका, शीतल, 400 मीटर दौड़ में तनु चौधरी ने प्रथम, रश्मि ने द्वितीय, सानिया व पायल ने संयुक्त रूप से तृतीय, 200 मीटर दौड़ में तनु चौधरी, दिव्यांशी, सानिया, 100 मीटर बाधा दौड़ में रश्मि, पायल व दीक्षा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। 5000 मीटर सीनियर वर्ग बालिका दौड़ में सना, साधना, खुशी, 400 मीटर दौड़ में शिवानी, दिव्या लवली 110 मीटर बाधा दौड़ में रिया बंसल, अर्चना, मानसी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग की दौड़ में किट्टू, माही, आयुषी, 200 मीटर दौड़ में निशा, परी, मानसी, 80 मीटर बाधा दौड़ में निशा, खुशी, दुर्गा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग की 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में दयानंद जनता इंटर कॉलेज प्रथम, श्रीहरकिशन इंटर कॉलेज खासपुरा द्वितीय, आरएचएस इंटर कॉलेज हल्दौर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग की 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में किसान इंटर कॉलेज मुकरपुर गुर्जर प्रथम व श्रीहर किशन इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहे। सब जूनियर वर्ग बालिका 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में सीएनएस बालापुर अखेड़ा प्रथम, सीडी इंटर कॉलेज हल्दौर द्वितीय, फकीर चंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हल्दौर तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग की बालक वर्ग के प्रियांशु ने 100, 200 मीटर दौड़, व 100 मीटर बाधा दौड़, सब जूनियर बालक वर्ग के रोहन कुमार ने 100, 200 मीटर दौड़ व 80 मीटर की बाधा दौड़ में चैंपियनशिप प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की बालिका वर्ग में रिया ने भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक, इसी वर्ग की सना ने 800, 1500, 500 मीटर दौड़, जुनियर बालिका वर्ग में तनु चौधरी ने 800, 400, 200 मीटर दौड़, सब जूनियर बालिका वर्ग में किट्टू ने ऊंची कूद, लंबी कूद व 400 मीटर दौड़, निशा ने 100, 200 मीटर दौड़ व 80 मीटर बाधा दौड़ में बालकों को पछाड़ा और चैंपियंनशिप हासिल की। पीटीआई धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 25 सितंबर से बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed