{"_id":"5c2d0161bdec225726711fd2","slug":"junp-farmer-on-moving-chains","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल की चलती चेन पर कूदे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल की चलती चेन पर कूदे किसान
Wed, 02 Jan 2019 11:52 PM IST
NAVEEN GUPTA
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिलाई शुगर मिल की चेन में लेटे आकियू के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के हल्दौर में बिलाई मिल द्वारा बकाया भुगतान न किए जाने के विरोध में आजाद किसान यूनियन के प्रदर्शन किया। इस बीच कुछ आक्रोशित किसान मिल की चलती चेन में कूद गए। जिससे हड़कंप मच गया। मिल की चेन रोक कर किसानों को बाहर निकाला गया। किसानों ने मिल को बंद कराते हुए गन्ना महाप्रबंधक को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। मिल द्वारा दस जनवरी तक शत प्रतिशत गन्ना भुगतान के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।
बिलाई चीनी मिल पर किसानों का गत वर्ष का करीब 29 करोड़ का भुगतान बाकी है। चालू सत्र का भी गन्ना भुगतान किसानों को नहीं दिया गया है। गन्ने का भुगतान न मिलने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बुधवार को आजाद किसान यूनियन के बैनर तले किसान बिलाई चीनी मिल गेट पर एकत्र हुए और हंगामा शुरू कर दिया। किसान वहां धरना देकर बैठ गए। जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि मिल अधिकारी किसानों के गन्ने का भुगतान न कर उनका आर्थिक शोषण करने में लगे हैं। किसानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आक्रोशित किसान नरेंद्र ठाकुर, जोगेंद्र सिंह, युवराज सिंह, महाश्य घनश्याम सिंह, युवराज सिंह, जोगेंद्र सिंह मिल की चलती चैन में कूद गए। इससे मिल परिसर में हड़कंप मच गया।
धरने में मौजूद किसानों का शोर सुनकर मिल कर्मचारियों ने चेन बंद की और उन्हें बाहर निकलवाया। किसानों ने मिल में पेराई बंद करा दी। किसानों ने अपनी मांगे पूरी कराने को लेकर मिलकर मौके पर पहुंचे गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह को बंधक बना कर धरने में अपने बीच बैठा लिया। आक्रोशित किसानों ने मिलकर गेट के कांटो पर गन्ने की ढुलाई बंद करा दी। मिल अधिकारियों ने सूचना आला अफसरों को दी। बाद में मिल अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गत वर्ष के गन्ने का बकाया भुगतान दस जनवरी तक कराने व चालू सत्र के गन्ने का भुगतान 11 जनवरी से शुरू कराए जाने का किसानों को आश्वासन दिया। धरने की अध्यक्षता मूला सिंह फौजी व संचालन बिट्टू चौधरी ने किया। धरने में मास्टर गिरिराज सिंह, हाजी शकील अहमद, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राजपाल भगत, जयपाल सिंह, महाशय घनश्याम सिंह, कैलाश शर्मा, कौशल कुमार, रजनीश कुमार, मुन्ना लाल शर्मा, नरेंद्र सिंह, अंकुर चौधरी, यामीन, मनोज कुमार, रोहित, श्रीधर आदि किसान मौजूद रहे। किसानों ने हंगामे के कारण करीब आठ घंटे मिल बंद रही। बाद में पेराई शुरू की गई।
विज्ञापन
भुगतान के बदले ले चीनी
हल्दौर। चीनी मिल अधिकारियों ने जरूरतमंद किसानों को भुगतान का नया फार्मूला निकाला। गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह ने बताया कि जरूरतमंद किसान अपने भुगतान की रकम के बराबर मिल से चीनी ले सकते हैं। किसान बाजार में चीनी बेचकर अपना खर्च पूरा कर सकते हैं। परोपकार सिंह के अनुसार ऐसे किसानों को संबंधित दस्तावेज मिल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे।
तीन चीनी मिल अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर/हल्दौर/चांदपुर। पिछले पेराई सत्र का गन्ना भुगतान न करने पर बिजनौर, चांदपुर और बिलाई चीनी मिल के अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट दर्ज होने से मिल अधिकारियों में हड़कंप मचा है। जिले की बिजनौर, चांदपुर और बिलाई चीनी मिलों ने पिछले पेराई सत्र का भुगतान अब तक नहीं किया है। वेव ग्रुप की बिजनौर चीनी मिल पर किसानों का 22.63 करोड़, चांदपुर चीनी मिल पर 35.63 करोड़ तथा बिलाई चीनी मिल पर 29 करोड़ रुपया बकाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 31 दिसंबर तक भुगतान करने के आदेश को भी इन मिलों ने हवा में उड़ा दिया। इससे किसान आक्रोशित हैं और आए दिन आंदोलन कर रहे हैं। भुगतान न होने पर तीनों मिलों के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजनौर थाने में गन्ना समिति सचिव संजीव मोहन तथा चांदपुर थाने में गन्ना समिति सचिव सुधीर सिंह ने वेव ग्रुप के अध्याशी अनिल कुमार व डायरेक्टर डीएस बिंद्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हल्दौर थाने में सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह ने ग्रुप डायरेक्टर अशोक गुप्ता व बिलाई चीनी मिल के यूनिट हेड अजय शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिल अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 तथा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।