फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Junior Assistant Clerk's exam will be held on June 29

Bijnor News: कनिष्ठ सहायक लिपिक की 29 जून को होगी परीक्षा

Wed, 18 Jun 2025 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Junior Assistant Clerk's exam will be held on June 29
- जिला मुख्यालय समेत आसपास के 17 कॉलेजाें को बनाया गया परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

- कनिष्ठ सहायक लिपिक, सहायक स्तर की परीक्षा में शामिल होंगे 7920 परीक्षार्थी
- नंबर गेम
- 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए
- 7920 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे
- 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से 29 जून 2025 को कनिष्ठ सहायक लिपिक एवं सहायक स्तर थ्री की मुख्य परीक्षा लिखित होगी। परीक्षा के लिए जनपद में 17 परीक्षा केंद्र बनाएं गए। परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न कराने को अधिकारियों की तैनाती के साथ सभी केंद्रों के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरों का पहरा रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि कनिष्ठ सहायक लिपिक एवं सहायक स्तर थ्री की मुख्य परीक्षा लिखित 29 जून को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में 7920 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय के राजकीय पॉलिटेक्निक, आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, आरबीडी महिला महाविद्यालय, वर्धमान डिग्री कॉलेज बिजनौर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, केपीएस कन्या इंटर कॉलेज समेत 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- जनपद के इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- राजकीय पोलिटेक्निक बिजनौर
- आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर
- डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर
- आरबीडी महिला महाविद्यालय बिजनौर
- वर्धमान डिग्री कॉलेज बिजनौर
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर
- केपीएस कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर
- आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर
- बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर
- सीडी इंटर कॉलेज हल्दौर
- हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर
- हदयानंद सार्वजनिक इंटर कॉलेज झालू
- किसान इंटर कॉलेज पीली चौकी
- किसान इंटर कॉलेज मंडावली
- एमजीएमजीएम इंटर कॉलेज किरतपुर
- पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झालू
- राजा हरवंश सिंह इंटर कॉलेज हल्दौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed