फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Judge appointed for hearing interim bail applications

अंतरिम जमानत प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई के लिए न्यायधीश नियुक्त

Sun, 03 May 2020 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Judge appointed for hearing interim bail applications
अंतरिम जमानत प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई के लिए न्यायाधीश नियुक्त
विज्ञापन

बिजनौर। लॉक डाउन के दौरान कोर्ट बंदी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जेल में जाकर अंतरिम जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई हेतु न्यायिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला जज जयश्री आहुजा द्वारा जारी सूची के अनुसार सेशन ट्रायल मामलों में चार व पांच मई को स्पेशल जज मनु कालिया, छह व सात मई को एडिशनल सेशन जज बृजेश कुमार, आठ व नौ मई को एडिशनल सेशन जज बलजोर सिंह, दस व 11 मई को स्पेशल जज पोक्सो ओपी वर्मा, 12 व 13 मई को एडिशनल जज पोक्सो कंचन, 14 व 15 मई को एडीजे वीके वासवानी, 16 व 17 मई को एडीजे संजीव पांडेय सुनवाई करेंगे। मजिस्ट्रेट ट्रायल मामलों में अंतरिम जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई चार मई को सिविल जज जेडी चांदपुर निपेंद्र कुमार, पांच व छह मई को सीजेएम दिलीप सचान, सात व आठ मई को एडिशनल सिविल जज जेडी अंकिता धामा, नौ व दस मई को एसीजेएम रचना, 11 व 12 मई को सिविल जज जेडी चांदपुर निपेंद्र कुमार, 13 व 14 मई को सीजेएम दिलीप सचान, 15 व 16 मई को एडिशनल सिविल जज जेडी अंकिता धामा, 17 मई को एसीजेएम रचना करेंगी।

सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित
बिजनौर। जिला जज जयश्री आहुजा ने लॉक डाउन की अवधि चार से 19 मई के बीच जनपद की विभिन्न अदालतों में सुनवाई के लिए नीयत केसों की सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित कर दी है। जिला जज द्वारा निर्धारित सूची के अनुसार चार मई के नीयत वादों की सुनवाई 26 मई को, पांच मई के केसों की सुनवाई 27 मई को, छह मई के केसों की 28 मई को, सात मई के 29 मई को, आठ मई के 30 मई को, 11 मई के एक जून को, 12 मई के दो जून को, 13 मई के तीन जून को, 14 मई के चार जून को, 15 मई के पांच जून को, 16 मई के छह जून को सुने जाएंगे। लॉक डाउन के दौरान चार से 17 मई तक जिले के सभी अदालतें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed