फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Joint measurement of disputed land was not done on the border

सीमा पर विवादित भूमि की संयुक्त पैमाइश नहीं हुई

Tue, 11 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Joint measurement of disputed land was not done on the border
यूप-उत्तराखंड की सीमा पर लगभग डेढ़ हजार बीघा विवादित भूमि की संयुक्त पैमाइश के लिए पहुंची बिजनौर - फोटो : BIJNOR
सीमा पर विवादित भूमि की संयुक्त पैमाइश नहीं हुई
विज्ञापन

मंडावर। यूपी उत्तराखंड की सीमा पर स्थित डेढ़ हजार बीघा विवादित भूमि की संयुक्त पैमाइश नहीं हो सकी। पैमाइश के लिए बिजनौर जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम तो मौके पर पहुंची लेकिन लक्सर तहसील प्रशासन की टीम नहीं पहुंची। इस कारण पैमाइश नहीं हो पाई।
खानपुुुुर मंडावर क्षेत्र रामसहायवाला की सीमा और लक्सर के बादशाहपुर गांव की सीमा बिजनौर के हिम्मतपुर बेला गांव से लगी हुई है। सीमा पर लगभग डेढ़ हजार कृषि भूमि के स्वामित्व को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। बादशाहपुर के किसान भूमि पर अपना हक जता रहे हैं। वहीं और प्रशासन के मुताबिक उक्त सारी जमीन बिजनौर तहसील की सरकारी भूमि है। रामसहयवाला के किसानों के शिकायत के बाद 23 दिसंबर को बिजनौर और लक्सर तहसील की टीम ने संयुक्त बैठक कर दोनों और के नक्शे में लाए थे। नक्शे मिलने के बाद संयुक्त पैमाइश की बात तय हुई थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बिजनौर उमेश मिश्रा ने 7 जनवरी को टीम गठित कर इसकी सूचना हरिद्वार जिलाधिकारी को भेजी थी। उन्होंने संयुक्त पैमाइश के लिए 10 जनवरी को हरिद्वार की टीम मौके पर भेजने की बात कही थी। सोमवार को बिजनौर तहसील की सात सदस्य टीम पैमाइश के लिए मौके पर पहुंच गई, लेकिन लक्सर तहसील से कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। घंटों इंतजार के बाद बिजनौर के कर्मचारी भी वापस चले गए। मंगलवार को भी बिजनौर की टीम मौके पर पहुंची लेकिन एसडीएम लक्सर वैभव गुप्ता ने कहा कि कोरोना चल रहा है। पैमाइश नहीं कराई जा सकती, जिस कारण मंगलवार को भी बिजनौर टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed