फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jnderpur stone in rental dispute

जंदरपुर में किराये के विवाद में पथराव

Tue, 22 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 22 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Jnderpur stone in rental dispute
बिजनौर के ग्राम जंदरपुर में दो पक्षों में पथराव के बाद जमा हुई भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गांव जंदरपुर में टेंपो का किराया ज्यादा लेने पर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव होने से अफरातफरी मच गई। पथराव में  टैंपू के शीशे टूट गए और दो मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब पांच बजे अफसर बिजनौर से टैंपू लेकर मंडावर जा रहा था। बिजनौर से जंदरपुर का सात रुपये किराया लिया जाता है। अफसर ने जंदरपुर में सवारी उतारने के दौरान दस रुपये किराया मांग लिया। इस बात पर टैंपू में सवार होकर आए लोगों से अफसर का विवाद हो गया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। अफसर के साथ इन लोगों ने मारपीट कर दी। अफसर मंडावर सवारी उतारने चला गया। उसने अपने परिजनों को जंदरपुर गांव में बुला लिया। खुद भी सवारी उतारकर वहां पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंडावली से आए लोगों ने जंदरपुर के लोगों से मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। पथराव होने  से अफरातफरी मच गई। मंडावली के लोग भागकर प्रधान के पति शौकत के घर पहुंच गए। जंदरपुर के लोगों ने वहां भी धावा बोल दिया। मंडावली के लोग शौकत के मकान की छत पर चढ़ गए। यहां भी दोनों पक्षों में खूब पथराव हुआ। इस दौरान एसपी अजय साहनी मंडावर की ओर जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव होता देखकर एसपी खुद जंदरपुर गांव में रुक गए। पुलिस  को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों के लोगों      को खदेड़ा। पुलिस ने पथराव में शामिल दोनों पक्ष के लोगों की तलाश शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पथराव में अफसर के टैंपू के शीशे टूट गए व दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। 

विवाद में दोनों पक्षों के शाहजहां, अफसाना, शुऐब, मोहसिन, मुन्नु, मुस्तकीमा व शकीरन घायल हो  गए। उनको जिला अस्पताल          लाया गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक दोनों पक्षों की तहरीर का इंतजार है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed