{"_id":"5b7b09df42c792464c73d4ee","slug":"jhajjhmi-rain-on-the-last-monday-of-savan-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के आखिरी सोमवार को झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के आखिरी सोमवार को झमाझम बारिश
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान महिला के साथ छाता लगाकर जाता बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में सावन के आखिरी सोमवार को एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। बच्चों ने बारिश में नहाने का मजा लिया। बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है।
सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। इसकी वजह से सुबह से ही उमस और गर्मी से बुरा हाल था। सावन का आखिरी सोमवार होने से सभी बारिश होने का दावा कर रहे थे और इंद्रदेव ने किसी को निराश भी नहीं किया। दिन में करीब तीन बजे घने काले बादल छा गए। वाहन भी अपनी हैड लाइट जलाकर सड़कों से गुजरे। कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई।
करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। एक ही घंटे की बारिश में नई बस्ती, मोहल्ला जाटान, काजीपाड़ा, चाहशीरी आदि में जलभराव हो गया। नजीबाबाद रोड, सिविल लाइंस आदि में भी डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया। करीब सवा चार बजे तक ऐसे ही तेज बारिश होती रही। स्कूल के बाद घर पहुंचे बच्चों ने भी बारिश का जमकर आनंद लिया। बारिश में वे जमकर नहाए। तेज बारिश रुकने के काफी देर बाद तक भी बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। तेज बारिश से खेतों में भी पानी भर गया। बारिश फसलों के लिए वरदान बताई जा रही है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार मौसम में आद्रता बढ़ी हुई है। एक-दो दिन में और बारिश होने की संभावना है।