{"_id":"5dc065068ebc3e93c633a88e","slug":"jewelry-found-in-handi-during-digging-the-foundation-of-the-house-bijnor-news-mrt45191279","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की नींव खुदाई के दौरान हांडी में मिले आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की नींव खुदाई के दौरान हांडी में मिले आभूषण
विज्ञापन
मकान की नींव खोदाई के दौरान हांडी में मिले आभूषण
नूरपुर। ग्राम गोहावर जैत में मकान के निर्माण के लिए नींव की खोदाई करते समय एक हांडी में चांदी के सिक्के और कीमती आभूषण निकले हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही मकान बना रहा परिवार मौके से फरार हो गया।
गोहावर जैत निवासी एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले गांव में एक जमीन खरीदी थी। दो दिन पहले वह उक्त जमीन पर मकान बनाने के लिए नींव की खोदाई करा रहा था। लोगों ने बताया कि खोदाई के समय जमीन में गढ़ी एक हांडी निकली, जिसमें चांदी के सिक्के और सोने के आभूषण भरे हुए थे। हांडी मिलने के बाद नींव की खोदाई करा रहे व्यक्ति ने मजदूरों को घर भेज दिया और हांडी लेकर गांव से परिवार समेत चला गया। मजदूरों ने गांव में हांडी निकलने की चर्चा की तो बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने से पहले मकान का निर्माण कराने वाला परिवार समेत गांव से चला गया। लोगों ने बताया कि हांडी में करोड़ों रुपये के जेवर हैं। इस संबंध में दौलतपुर पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में आया है। वह आभूषण मिलने की सत्यता की जांच कर रहे हैं।