फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from two houses in a single night

Bijnor News: एक ही रात में दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Sun, 07 Jun 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from two houses in a single night
स्योहारा। थाना क्षेत्र के ग्राम मंडोरी में शनिवार देर रात चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दो अलग-अलग घरों में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेटकर फरार हो गए। सुबह नमाज के लिए उठे परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक और एसओजी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। एसपी पूर्वी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्राम मंडोरी निवासी मुकीम पुत्र सलीम के घर चोरों ने सबसे बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गर्मी के कारण परिवार के सदस्य घर के बाहर और छत पर सो रहे थे, जबकि मुकीम और उनकी पत्नी रिश्तेदारी में गए हुए थे। जिस कमरे में कीमती सामान रखा था, उसमें रात के समय कोई मौजूद नहीं था। सुबह करीब पांच बजे परिवार के सदस्य नमाज के लिए उठे तो कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर कमरे और स्टोर में रखे करीब 20 तोला सोने के आभूषण, 1.75 किलोग्राम चांदी तथा 1 लाख 70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इसी रात चोरों ने गांव निवासी कासिम पुत्र मुन्ने खां के घर को भी निशाना बनाया। कासिम के अनुसार परिवार के सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और 75 हजार रुपये नकद, लगभग 250 ग्राम चांदी तथा सोने का एक गले का हार चोरी कर फरार हो गए। सुबह परिवार के लोगों की आंख खुली तो कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। इसके बाद चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम मंडोरी में एक ही रात में दो घरों में लाखों रुपये की चोरी होने से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एसओजी, सर्विलांस और फॉरेंसिक टीमों को लगाया गया है। आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों और संभावित सुरागों पर काम किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - अमित किशोर श्रीवास्तव, एएसपी पूर्वी, धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed