फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jewelery and cash theft of 25 lakh rupees in Gangadharpur

Bijnor News: गंगाधरपुर में 25 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी

Fri, 08 Dec 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash theft of 25 lakh rupees in Gangadharpur
स्योहारा के गांव गंगाधरपुर में चोरी के बाद ​बिखरा पड़ा सामान।
- पुलिस और फोरेंसिक टीम ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा। ग्राम गंगाधरपुर में एक व्यक्ति के घर में घुसे चोरों ने 25 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली है। पीड़ित ने पुलिस को सूचित कर चोरी के खुलासे की मांग की। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

गांव गंगाधरपुर निवासी महिपाल सिंह पुत्र घासी सिंह ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह परिवार सहित सो रहा था। रात में चोर घर में घुस गए और कमरे की अलमारी व संदूक के ताले तोड़कर 30 तोले सोने के गहने, 107 चांदी के सिक्के, आधा किलो चांदी, एक लाख 25 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह चार बजे आंख खुली तो घर में चोरी होने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी का कहना है कि चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed