फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jeweler from Meerut, lodged in Bijnor Jail dies

UP: बिजनौर जेल में बंद मेरठ के सराफ की मौत, सीने में दर्द और जलन के बाद अचानक बिगड़ी हालत, इस मामले में था बंद

Sat, 16 May 2026 08:44 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: Akash Dubey Updated Sat, 16 May 2026 08:44 PM IST
सार

चोरी के आरोप में बिजनौर जेल में बंद मेरठ के सराफ अरुण वर्मा की शनिवार को मौत हो गई। हार्ट अटैक की आशंका है। पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
Jeweler from Meerut, lodged in Bijnor Jail dies
सराफ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरी का सोना-चांदी खरीदने के आरोप में जेल में बंद मेरठ के सराफ अरुण वर्मा की मौत हो गई। हार्ट अटैक से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह 9:45 बजे बिजनौर जेल में बंद अभियुक्त अरुण वर्मा (47) निवासी शास्त्रीनगर आइ ब्लाक मेरठ की तबियत बिगड़ी। सीने में जलन और दर्द की शिकायत होने पर अरुण वर्मा को बैरक नंबर दो से निकालकर जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ती देख मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। बंदी की मौत की खबर मिलते ही शहर कोतवाल रामप्रताप और जेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जिन्होंने मामले की जानकारी ली, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही मृतक के परिवार वालों को भी सूचना दी गई। बता दें कि सात दिन में जेल में मौत का यह दूसरा मामला सामने आया है। रविवार को हिस्ट्रीशीटर कैदी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। जिस पर दो दिनों तक खूब हंगामा चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 अप्रैल से बिजनौर जेल में बंद थे अरुण वर्मा
बिजनौर की यशोदा कुंज कॉलोनी में अमित अग्रवाल के घर 13 मार्च को चोरी हुई थी। इस चोरी का खुलासा करते हुए बिजनौर पुलिस ने मेरठ के वसीम उर्फ चपटा, विनय उर्फ रिंकू निवासी विजौली और अरुण वर्मा को गिरफ्तार किया था। इनके पास से आठ लाख का सोना चांदी भी बरामद हुआ। पुलिस की जांच में सामने आया था अरुण वर्मा उक्त चोर गिरोह से सोना चांदी खरीदकर गला देते थे। अरुण वर्मा मेरठ में सराफ का काम भी करता था। जोकि 13 अप्रैल से बिजनौर जेल में बंद था।

बिजनौर जेल में बंदी अरुण कुमार वर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ी थी, अस्पताल ले जाया। उपचार के दौरान बंदी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शरीर पर जाहिरा चोट का निशान नहीं है। - डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी सिटी


बंदी ने सीने में जलन और दर्द की शिकायत की, जिस पर तत्काल जेल के अस्पताल वार्ड में भर्ती कराया गया, सुधार नहीं होने पर मेडिकल अस्पताल रेफर किया। हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना है। - रविंद्रनाथ, जेलर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed