फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   JD furious after seeing food, breakfast bill, refused approval

खाने, नाश्ते का बिल देख भड़के जेडी, स्वीकृति से किया इंकार

Tue, 21 Apr 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
JD furious after seeing food, breakfast bill, refused approval
खाने, नाश्ते का बिल देख भड़के जेडी, स्वीकृति से किया इंकार
विज्ञापन

बिजनौर। शासन की ओर से जिले में कोरोना के नोडल अधिकारी बनाकर भेजे गए संयुक्त निदेशक अनिल मिश्रा के भोजन का 15 दिन का 34, 500 रुपये यानी 2300 रुपये प्रतिदिन का बिल भिजवाया तो जेडी भड़क गए, उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। डीएम को भी इस बारे में अवगत कराया गया है। हालांकि जेडी का इस मामले में कहना है कि इस प्रकार का बिल क्यों भेजा गया इस बिल के पीछे भेजने की क्या मंशा थी, इस बारे में उन्हें मालूम नहीं है, फिलहाल उन्होंने इसे अस्वीकार कर अपने नाश्ते से लेकर खाने तक की जिम्मेदारी स्वयं उठाने की बात कही है।

मोनू कैटर्स के स्वामी अंकित कुमार की ओर से जारी बिल पर चार से लेकर 18 अप्रैल तक का सुबह का चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम को चाय, बिस्कुट, केला, सेब, शाम को दूध एवं बिस्लेरी पानी की बोतल, पनीर, दाल, सब्जी आदि तथा दो कारीगर का मेहनताना समेत 2300 रुपये प्रतिदिन का बिल बनाकर दिया। इस प्रकार कुल 15 दिन का बिल 34,500 रुपये का भुगतान के लिए नोडल अधिकारी के पास भेजा। शासन की ओर से नियुक्त कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल मिश्रा अपने चालक समेत पीडब्लूडी के डाकबंगले में ठहरे हुए हैं। जेडी के अनुसार मोनू कैटर्स का बिल उनके पास स्वीकृति के लिए 2300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कुल 15 दिन का बिल भिजवाया गया। इस पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि फल और दाल रोटी का रोजना का बिल किसी भी सूरत में 2300 रुपये नहीं हो सकता। इसलिए यह बिल गलत है और वे इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। इस बारे में डीएम रमाकांत पांडेय और सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने इस तरह कोई बिल संयुक्त निदेशक के पास नहीं भिजवाया है और न ही उन्हें इस बारे में कोई जानकारी है। उन्होंने बताया कि यह बिल जेडी के पास किसने भिजवाया, उन्हें नहीं मालूम इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed