फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   JCB in Banaili river, mining going on from dumpers

बनैली नदी में जेसीबी, डंपरों से चल रहा खनन

Mon, 18 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
JCB in Banaili river, mining going on from dumpers
बनैली नदी में जेसीबी, डंपरों से चल रहा खनन
विज्ञापन

अफजलगढ़। प्रशासन के लाख दावों के बावजूद मिट्टी खनन नहीं थम रहा है। बनैली नदी में व्यापक पैमाने पर जेसीबी मशीरों और डंपरों से खनन किया जा रहा है। इसी स्तर पर खनन होता रहा तो बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी समस्या से जूझना पड़ सकता है। माफिया ने नदी के दोनों तटों की दीवारों को भी तोड़ डाला है।

राजपाल सिंह, थम्मन सिंह, तावेंद्र सिंह, महावीर सिंह, मोहन सिंह, ब्रजमोहन सिंह, टिकेंद्र सिंह, चौके सिंह आदि का कहना है कि खनन माफिया नदी के तटों का काटकर जेसीबी और डंपरों से बालू का खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पोर्कलेन से नदी में खनन कर 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। बड़े पैमाने पर नदी के तट काटकर क्षति पहुंचाई जा रही है। यदि माफिया पर अंकुश नहीं लगा तो बरसात में गांव शाहपुरजमाल, हरपुर और माननगर सहित करीब आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी में हो रहे खनन पर तत्काल रोक लगवाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने खनन नहीं रुकवाया तो वह स्वयं माफिया के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। वहीं, खनन माफिया निर्माणाधीन फोरलेन कार्य में मिट्टी भराव का हवाला दे रहे हैं। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता धनंजय सिंह, खनन अधिकारी डॉ. रंजना सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed