फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   JCB goes on illegal encroachment

अवैध अतिक्रमण पर चली जेसीबी

Sun, 21 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
JCB goes on illegal encroachment
धामपुर में सरकारी जमीन पर रखे अवैध खोखे ध्वस्त होने के बाद रोता परिवार। - फोटो : DHAMPUR
अवैध अतिक्रमण पर चली जेसीबी
विज्ञापन

धामपुर। डीएम के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने जेसीबी के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर रखे खोखों को ध्वस्त करा अतिक्रमण मुक्त करा दिया। हिदायत दी है कि किसी भी हालत में जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
तहसीलदार आरसी चौहान ने बताया कि धामपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अधिकांश लोगों ने, जो वकील नहीं हैं, सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से अवैध तौर पर खोखों और बस्तों को रख लिया है। लोहे के पक्के केबिन बना लिए हैं, जिससे वहां अतिक्रमण होने से आवाजाही प्रभावित है। तीन दिन पहले एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर तहसील से लेकर एसडीएम तिराहे तक सड़कों पर रखे खोखों और अवैध अतिक्रमण को सूचीबद्ध कर आरोपियों को दो दिन का वक्त दिया था। हिदायत दी थी कि यदि आदेशों का पालन नहीं हुआ तो प्रशासन सख्ती कर अतिक्रमण को ध्वस्त करेगा।
विज्ञापन

शनिवार को अभियान के डर की वजह से लोगों ने खोखे नहीं खोले। हालांकि दलित शोषित वनवासी समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव सत्यप्रिय सक्सेना ने शुक्रवार को एसडीएम से मिलकर राहत की मांग को लेकर ज्ञापन देने का प्रयास किया था, जिसे एसडीएम ने यह कहते हुए लेने से इंकार कर दिया था कि पहले कार्रवाई होगी बाद में वार्ता होगी। एसडीएम के आदेश पर शनिवार को दुपहर बाद तहसीलदार आरसी चौहान ने पालिका से जेसीबी मंगाकर पुलिस प्रशासन को साथ लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर सड़क पर रखे दो दर्जन से ज्यादा खोखे हटवा दिए। बताया कि एक व्यक्ति ने तो अपने चार पुत्रों के कारोबार के लिए अवैध खोखों को रख कर सैकड़ों गज जमीन पर कब्जा कर रखा था। उसके किराएदारी वाले एक खोखों को छोड़ कर बाकी सभी को हटवा दिया। वनवासी समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव सत्यप्रिय सक्सेना के पक्के बस्ते को भी ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि अबकी बार तहसील कैंपस के भीतर और बाहर रखे अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक चलेगा।

अतिक्रमण को ध्वस्त करती जेसीबी मशीन।

अतिक्रमण को ध्वस्त करती जेसीबी मशीन।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed