फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jat Mahasabha took stock of the situation

जाट महासभा ने लिया हालात का जायजा

Mon, 19 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 19 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jat Mahasabha took stock of the situation
आईजी और डीआईजी से वार्ता करते भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  जाट महासभा का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और जाट पक्ष के घरों में जाकर हाल जाना। एक महिला ने अब भी उसके घर में पत्थर फेंके जाने व गाली गलौज किए जाने की शिकायत की। घरों में तोड़फोड़ भी मिली। प्रतिनिधिमंडल ने स्थिति से एसपी को अवगत कराने की बात कही है। पलायन कर चुके लोगों को गांव में बुलाकर उनकी सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शूरवीर सिंह के नेतृत्व में जाट समुदाय के लोग एसपी उमेश श्रीवास्तव से मिले और गांव में जाकर जांच करने की अनुमति मांगी। एसपी की अनुमति पर शूरवीर सिंह, डॉ. ओमपाल सिंह देशमुख, सुनील राणा, बिजेंद्र सिंह, अवनीश निर्वाल गांव पहुंचे और जाट समाज के घरों को देखा। शूरवीर सिंह के अनुसार गांव में टीकम की पुत्रवधू ने दूसरे पक्ष के युवकों द्वारा अब भी घर में पत्थर फेंकने व गाली गलौज करने के बारे में बताया। नरेश धीमान के घर की चौखट व अन्य सामान तोड़ा गया है। गांव वालों ने बताया कि वे संसार सिंह के पशुओं को चारा देने के लिए अपने घर ले गए थे। पूर्व प्रधान ने शिकायत पुलिस से कर पशुओं को कुर्क कराने की बात कहते हुए संसार सिंह के घर पर बंधवा दिया।
विज्ञापन


हिंदू छात्राओं से छेड़छाड़ से हुई पेद्दा की घटना
 भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने गांव पेद्दा की घटना का कारण हिंदू छात्राओं से छेड़छाड़ बताया है। दूसरे पक्ष के युवकों पर गांव में लूटपाट करने का आरोप लगाया। सपा विधायक रुचि वीरा द्वारा दिए बयान को एकपक्षीय बताते हुए उसकी निंदा की। सांसद भारतेंद्र सिंह ने आईजी बरेली जोन विजय सिंह मीणा व डीआईजी ओंकार सिंह से पुलिस लाइन में बताया कि छात्राओं से छेड़छाड़ के कारण यह घटना हुई। निर्दोष लोगों को अकारण थाने में बैठा रखा है।  प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष डा.तेजपाल वर्मा, दीपक गर्ग मोनू, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, डा.बीरबल सिंह, डा.नवनीत गर्ग, सीताराम राणा, कविता सिंह, रावेंद्र सिंह, डा.भुवनेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed