फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jat Mahasabha demanded an FIR against the manager and principal.

Bijnor News: जाट महासभा ने प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी की मांग की

Mon, 18 May 2026 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jat Mahasabha demanded an FIR against the manager and principal.
नगीना। जाट महासभा नगीना ने एलआरएस एकेडमी के प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर जाट समाज के लोगों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

महासभा के महासचिव प्रदीप चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में जाट समाज के लोग रविवार की सुबह गांधी मूर्ति तिराहे से सीओ कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। उन्होंने सीओ राजेश कुमार सोलंकी की अनुपस्थिति में ज्ञापन उनके कार्यालय में पेशकार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि लाला राधेश्याम एकेडमी में 22 अप्रैल को एक छात्रा के साथ स्कूल के शिक्षक द्वारा अभद्रता करने के मामले में जाट व अन्य समाज के कुछ लोग अगले दिन स्कूल वार्ता करने गए थे। आरोप है इस दौरान स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने जाट समाज के लोगों के लिए अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें अपमानित किया। ज्ञापन में स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई। इस मौके पर कुलदीप सिंह एड, नमेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, निरंजन राठी, कुलवीर सिंह, धीरेंद्र सिंह, अभिषेक बालियन, अंकुर मालिक, जितेंद्र सिंह, चौधरी चांद सिंह, कौशल सिंह, ऋषभ जिंघाला, शिवम चौधरी, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, स्कूल प्रबंधक ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed